Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

मंगलवार 7 सितम्बर 2021 आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 67
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

मंगलवार 7 सितम्बर 2021

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार 7 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 6

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 7

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

आज का शुभ पंचांग

आज 7 सितंबर दिन मंगलवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष अमावस्या, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), श्रावण। अमावस्या तिथि सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक उपरांत प्रतिपदा तिथि सुबह 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र पूर्व फाल्गुनी शाम 05 बजकर 05 मिनट तक उपरांत उत्तर फाल्गुनी। साध्य योग सुबह 02 बजकर 21 मिनट तक, उसके बाद शुभ योग। करण नाग सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक, बाद किस्तुघन शाम 05 बजकर 32 मिनट तक, बाद बव सुबह 04 बजकर 37 मिनट तक, बाद बालव। रात 10 बजकर 50 मिनट तक चन्द्रमा सिंह उपरांत कन्या राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:06 AM
सूर्यास्त – 6:31 PM
चन्द्रोदय – Sep 07 6:03 AM
चन्द्रास्त – Sep 07 7:08 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभ‍िजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 44 म‍िनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 15 मिनट तक। 
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 07 बजकर 23 मिनट से 06 बजकर 47 मिनट तक। 
अमृत काल- सुबह 10 बजकर 54 म‍िनट से 12 बजकर 27 म‍िनट तक। 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 31 म‍िनट से 05 बजकर 16 म‍िनट तक। 
त्रिपुष्‍कर योग- 8 स‍ितंबर सुबह 04 बजकर 37 म‍िनट से 06 बजकर 02 म‍िनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-


यमगंड- सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। 
गुलिक काल- दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 म‍िनट तक। 
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक। इसके बाद रात 11 बजकर 10 म‍िनट से रात 11 बजकर 56 म‍िनट तक।

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.