Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

आज का पंचांग एवं राशिफल

0 69

पंचांग

व्रत एवं त्योहार- कामिका एकादशी

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 5:48 AM
सूर्यास्त – 7:05 PM
चन्द्रोदय – Aug 04 1:40 AM
चन्द्रास्त – Aug 04 4:02 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 43 मिनट से 3 बजकर 35 मिनट तक। 
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 06 बजकर 56 मिनट से 07 बजकर 20 मिनट तक। 
अमृत काल- शाम 06 बजकर 38 मिनट से 08 बजकर 25 मिनट तक। 
ब्रह्म मुहूर्त- अगले दिन सुबह 4 बजकर 20 मिनट से 5 बजकर 02 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। 
यमगंड- सुबह 07 बजकर 30 म‍िनट से 09 बजे तक।
गुलिक काल- सुबह 10 बजकर 30 म‍िनट से 12 बजे तक।
 दुर्मुहूर्त काल- दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 54 म‍िनट तक।

आज का राशिफल

मेष (Aries)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने भाई व बहन से स्नेह मिलेगा और वह आपकी कही बातों का अनुसरण करेंगे, जिसे देख कर आपको प्रसन्नता होगी। सायंकालल का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपके घर का माहौल किसी सदस्य की नाराजगी के कारण खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण उसे अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन होंगे, जिसको देखकर आप के साथियों का मूड खराब हो सकता है।

वृष (Taurus)

आज का दिन आपका मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर आपके किसी मनपसंद साथी का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज के लिए कहना होगा। व्यापार में यदि आज आपका कोई सहयोगी आपको सलाह देगा, तो उसे मान लें, इससे आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।

मिथुन (Gemini) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पिताजी या फिर आप के अधिकारियों की कृपा से आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की इच्छा की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार मे धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता आज अधिक रहेगी।

कर्क (Cancer) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें आप मंजूरी दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को आज लाभ होगा और उनकी योजनाओं को भी गति मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी मांग प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।

सिंह (Leo) 

आज का दिन विद्यार्थियों के लिए प्रसन्नता लेकर आएगा। यदि विद्यार्थियों ने किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, उसमें आशातीत सफलता मिलेगी, जिससे परिवार के सदस्यों का मान सम्मान बढ़ेगा। घर के बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में क्षेत्र में सुधार होंगे और आपको नए अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको खान-पान के प्रति सचेत रहना होगा क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया, तो आपको कोई पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने प्रियजनों के साथ हास्य परिहास में व्यतीत करेंगे। संतान के उत्तरदायित्वों की पूर्ति होने से मन प्रसन्न होगा।

कन्या (Virgo)  

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अनावश्यक व्यय करने से बचना होगा। आज आपको अपनी आय और व्यय दोनों में संतुलन बना कर चलना होगा। यदि ऐसा नहीं किया तो, वह आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी का सहयोग आज आपको आपके जीवन में चल रही कठिनाइयों से मुक्ति दिलाएगा। यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह  सुलझ जायेगी। सायंकाल के समय आज अचानक से आपको धन लाभ हो सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

तुला (Libra)

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी वाहवाही होगी और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। विद्यार्थियों को शिक्षा में प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, जिससे आपको कोई रोग परेशान कर सकता है। नौकरी पेशा जातकों को आज आपको नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। आज आपको अपने अधिकारियों की कृपा से आज वेतन वृद्धि मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है।

वृश्चिक (Scorpio) 

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा वाला है। आज आप व्यवसाय के लिए जो भी निर्णय ले किसी के दबाव में आकर ना लें। यदि आज आपने किसी के दबाव में आकर कोई निर्णय लिया, तो वह भविष्य में आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य सिद्ध होगा, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। नौकरी में आज आपके सहयोगी भी आपकी मदद सकती है, जिसमें आपको अपनी वाणी पर संयम रखना होगा। विपरीत परिस्थितियों मे आज आपको अपने क्रोध पर काबू बनाए रखना होगा, नहीं तो वह आपको अपने अधिकारियों से डांट खानी पड़ सकती है। व्यवसाय के लिए यदि आज कोई यात्रा करनी पड़े, तो आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगी। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।

धनु (Sagittarius) 

आज का दिन आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगा। आज कार्य क्षेत्र में भी आपको आपके अधीनस्थ कर्मचारियों के कारण कुछ तनाव हो सकता है, लेकिन कुछ समय बाद में वह समाप्त हो जाएगा। यदि आज किसी से रुपए का लेनदेन करने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन बिल्कुल उत्तम नहीं है। आज आपका वह धन फंस सकता है। पारिवारिक संपर्कों से आज आपको लाभ होगा। भाई की मदद से आज आपका अटका हुआ धन आपको प्राप्त हो सकता है। आज आपको अपने किसी मित्र के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। अगर आपका कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है, तो उसमें आज आपको जीत मिल सकती है।

मकर (Capricorn)

आज आपको आपके मन के मुताबिक आज का दिन आपको आपके मन के मुताबिक लाभ देने वाला रहेगा। वाहन के प्रयोग से आज आपको सावधानी बरतनी होगी, लेकिन उसकी अकस्मात खराबी के कारण आपका खर्चा बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय क्षेत्र में मिलने से हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज यदि आपके मन में कोई आईडिया आए, तो उसे तुरंत आगे बढ़ना है, तभी वह आपको भविष्य में लाभ दे सकेगा। संतान को आज उत्तम कार्य करते देख मन में प्रसन्नता होगी।

कुंभ (Aquarius) 

आज का दिन रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए उत्तम सफलता लेकर आएगा। संतान की ओर से आपको आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसका पर लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल होगा। यदि किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त के के लिए सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओ को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो भविष्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में महिला साथी की वजह से किसी परेशानी में आ सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम रहेगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी जरूरी मुद्दे पर बातचीत में व्यतीत करेंगे।

मीन (Pisces)

आज आपका ग्रहस्थ जीवन आनंदमय व्यतीत होगा। आज आप अपने जीवनसाथी को किसी दूर की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और उनके लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में तरक्की को देखकर आज मन प्रसन्न होगा, जिससे परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न होंगे। विद्यार्थियों को मानसिक व बौद्धिक भार से हाथ छुटकारा मिलता दिख रहा है। माता-पिता की सलाह आज आपके लिए उपयोगी सिद्ध होगी, जिससे आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है, जो आपके फायदे का कोई सौदा ला सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.