Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

गणपति महोत्सव कल से : लालबाग चा राजा की पहली-पहली तस्वीर आई सामने

0 269

मुंबई। गणपति महोत्सव की शुरुआत 10 सितंबर यानी कल से हो रही है। इस पर्व को देशभर में विशेषकर मुंबई( महाराष्ट्र) में बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। गणपित महोत्सव के दौरान जगह- जगह पर गणपित महाराज की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है। मुंबई का सबसे लोकप्रिय सार्वजनिक गणेश मंडल लालबाग का राजा है। यह मुंबई के लालबाग, परेल इलाके में स्थित है। यहां पर भक्त दूर- दूर से गणपित भगवान के दर्शनों के लिए आती है। भगवान गणेश की एक झलक पाने के लिए लोग कई घंटों का इंतजार करते हैं। लालबाग राजा 2021 की तस्वीर सामने आ गई हैं।

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार 10 सितंबर दिन शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जाती है। गणपति पूजन में बहुत से लोग 10 दिन के लिए घर में गणपति बप्पा का आयोजन करते हैं और अनंत चतुर्दशी के दिन भगवान गणेश को धूमधाम के साथ विदाई देकर विसर्जन करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.