Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

गणेश चतुर्थी के अवसर पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

0 75

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

राज्यपाल सुश्री उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भगवान श्री गणेश विघ्न-विनाशक तथा ज्ञान एवं बुद्धि के देवता है। किसी भी कार्य का शुभारंभ गणपति की पूजा के साथ की जाती है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेश के नागरिकों के सुख-समृद्धि, शांति एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में भगवान गणेश की आराधना का यह पर्व पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक सभी में आस्था और उत्साह का एक अनुपम संगम दिखाई देता है।लोगों में इसी एकता के भाव को जागृत करने के लिए स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री बाल गंगाधर तिलक जी ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान  सार्वजनिक गणेश उत्सव की शुरूआत की थी। यह उत्सव अब सामाजिक समरसता का अनूठा उदाहरण बन गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.