Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शनिवार 11 सितम्बर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 65
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार 11 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। कार्यक्षमता में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। आर्थिक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। धैर्य से कार्य करें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

शनिवार 11 सितम्बर 2021 : ऋषि पंचमी व्रत आज, शुभ पंचांग से जानिए आज के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

ऋषि पंचमी आज यानी 11 सितंबर, शनिवार को है। भाद्रपद शुक्ल पक्ष पंचमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), भाद्रपद। पंचमी तिथि शाम को  7 बजकर 35 मिनट तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र स्वाती सुबह 11 बजकर 23 मिनट तक उपरांत विशाखा। इंद्र योग दोपहर 02 बजकर 42 मिनट तक, उसके बाद वैधृति योग। करण बव सुबह 08 बजकर 47 मिनट तक, बाद वालव शाम 07 बजकर 37 मिनट तक, बाद कौलव। 12 सितंबर, सुबह 4 बजकर 13 मिनट तक चन्द्रमा तुला राशि में उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:04 AM
सूर्यास्त – 6:23 PM
चन्द्रोदय – Sep 11 10:18 AM
चन्द्रास्त – Sep 1 9:33 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त– 04:32 ए एम से 05:18 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त– 11:53 ए एम से 12:42 पी एम
  • विजय मुहूर्त– 02:22 पी एम से 03:12 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त– 06:18 पी एम से 06:42 पी एम
  • अमृत काल– 01:36 ए एम, सितम्बर 12 से 03:06 ए एम, सितम्बर 12
  • निशिता मुहूर्त– 11:55 पी एम से 12:41 ए एम, सितम्बर 12
  • सर्वार्थ सिद्धि योग– 06:04 ए एम से 11:23 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

  • राहुकाल– 09:11 ए एम से 10:44 ए एम
  • यमगण्ड– 01:51 पी एम से 03:24 पी एम
  • गुलिक काल– 06:04 ए एम से 07:37 ए एम
  • विडाल योग– 11:23 ए एम से 06:04 ए एम, सितम्बर 12
  • वर्ज्य- 04:37 पी एम से 06:07 पी एम
  • दुर्मुहूर्त– 06:04 ए एम से 06:54 ए एम

Leave A Reply

Your email address will not be published.