Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

सोमवार 8 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 38

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार 8 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। बहस की स्थिति से बचें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। अनुशासित रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

आज का पंचांग • सोमवार 8 नवम्बर 2021

नहाय खाय के साथ आज से शुरू होगा नेम-निष्ठा का महापर्व छठ, नोट कर लें उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने का समय

नेम-निष्ठा और लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार आठ नवंबर को नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो रहा है। दीपावली के छह दिन के उपरांत कार्तिक मास की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। मंगलवार को खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाएगा। व्रती संतान की प्राप्ति, सुख-समृद्धि, संतान की दीघार्यु और आरोग्य की कामना के लिए साक्षात सूर्य देव और छठी मैया की आराधना करती हैं।

10 को अस्ताचलगामी और 11 को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

  • पंचांग के अनुसार 9 नवंबर मंगलवार को खरना है। इस दिन व्रती संध्या में आम की लकड़ी से मिट्टी के बने चूल्हे पर गुड़ का खीर बना कर भोग अर्पण करती हैं और प्रसाद के रूप में इसे ग्रहण करती है। इसके साथ ही व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो जाता है। इससे एक दिन पूर्व सोमवार को नहाय खाय के दिन महिलाएं सूर्योदय से पूर्व स्नान कर नूतन वस्त्र धारण कर पूजा करने के उपरांत चने की दाल कद्दू की सब्जी और चावल का प्रसाद ग्रहण करेंगी।

खरना के दूसरे दिन अर्थात 10 नवंबर बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। 

  • छठ घाटों पर व्रत करनेवालों के साथ भक्तगण डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। इस दिन छठ घाट पहुंचने से पूर्व घर में सभी सदस्य मिलजुल कर पूर्ण साफ-सफाई से शुद्ध देसी घी में ठेकुआ बनाया जाता है। इसी ठेकुआ, चावल के आटा और घी से बने लड्डू, पांच प्रकार के फल व दीए के साथ पूजा का सूप सजाया जाता है। दौरा सिर पर रखकर लोग छठ गीत की धुन पर श्रद्धा भाव के साथ घाट पहुंचते हैं।

सुबह 6.40 बजे उदीयमान सूर्य को अर्घ्य

  • इस वर्ष 11 नवंबर गुरुवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। पंचांग के अनुसार इस वर्ष 11 नवंबर को 6.40 सूर्योदय हो रहा है। सभी छठ घाटों पर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर भगवान भास्कर से सुख समृद्धि और आरोग्यता की कामना की जाएगी। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य के साथ ही चार दिनों तक चलने वाले लोक आस्था का यह महापर्व छठ संपन्न हो जाएगा।

सोमवार 8 नवंबर 2021 पंचांग

विक्रम संवत – 2078, आनन्द

शक सम्वत – 1943, प्लव

पूर्णिमांत – कार्तिक

अमांत – कार्तिक

वार – सोमवार

त्यौहार और व्रत – सोमवार व्रत, वरद चतुर्थी

सूर्योदय – 6:40 एएम

सूर्यास्त – 5:41 पीएम

चन्द्रोदय – 10:15 एएम

चन्द्रास्त – 9:04 पीएम

अयन – दक्षिणायन

द्रिक ऋतु – हेमंत

तिथि

शुक्ल पक्ष चतुर्थी – Nov 07 04:22 pm – Nov 08 01:17 pm

शुक्ल पक्ष पंचमी – Nov 08 01:17 pm – Nov 09 10:36 am

नक्षत्र

मूल – Nov 07 09:04 pm – Nov 08 06:49 pm

पूर्वाषाढ़ा – Nov 08 06:49 pm – Nov 09 04:59 pm

करण

विष्टि – Nov 08 02:47 am – Nov 08 01:17 pm

बव – Nov 08 01:17 pm – Nov 08 11:53 pm

बालव – Nov 08 11:53 pm – Nov 09 10:36 am

योग

सुकर्मा – Nov 07 07:08 pm – Nov 08 03:27 pm

धृति – Nov 08 03:27 pm – Nov 09 12:06 pm

सूर्य का समय और राशि

सूर्योदय – 6:40 am

सूर्यास्त – 5:41 pm

सूर्या राशि

सूर्य तुला राशि पर है

चंद्रमा का समय और राशि

चन्द्रोदय – Nov 08 10:15 am

चन्द्रास्त – Nov 08 9:04 pm

चंद्र राशि

चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा (पूरा दिन-रात)

चौघड़िया

अमृत -06:40 am से 08:02 am तक

काल (काल वेला) – 08:02 am से 09:25 am तक

शुभ -09:25 am से 10:48 am तक

रोग – 10:48 am से 12:10 pm तक

उद्बेग -12:10 pm से 13:33 pm तक

चर – 13:33 pm से 14:55 pm तक

लाभ (वार वेला) – 14:55 pm से 16:18 pm तक

अमृत -16:18 pm से 17:40 pm तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.