Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

सोमवार 13 सितम्बर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 171
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार 13 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 2

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 5

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का शुभ पंचांग

आज का पंचांग : 13 स‍ितंबर 2021, सोमवार

आज संतान सप्‍तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग :
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल
दिन: सोमवार
तिथि: सप्तमी – 15:12:51 तक
नक्षत्र: अनुराधा – 08:24:06 तक
करण: वणिज – 15:12:51 तक, विष्टि – 26:11:01 तक
योग: विश्कुम्भ – 08:49:15 तक, प्रीति – 30:02:30 तक
सूर्योदय: 06:04:42 AM
सूर्यास्त: 18:29:13 PM
चन्द्रमा: वृश्चिक राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 07:37:46 से 09:10:50 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:52:08 से 12:41:46 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 12:41:46 से 13:31:24 तक, 15:10:40 से 16:00:18 तक
कुलिक: 15:10:40 से 16:00:18 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 10:12:52 से 11:02:30 तक
यमघण्ट: 11:52:08 से 12:41:46 तक
कंटक: 08:33:36 से 09:23:14 तक
यमगण्ड: 10:43:54 से 12:16:57 तक
गुलिक काल: 13:50:01 से 15:23:05 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.