Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

खबर तबादला : छत्तीसगढ़ में बडी प्रशासनिक सर्जरी…कल देर रात जारी हुआ तबादला आदेश…100 के करीब अफसर हुए प्रभावित

0 335

जारी तबादला सूची में कई जिलों के अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर और निगम आयुक्तों के नाम, देखें पूरी सूची

भिलाई डेस्क। छत्तीसगढ़ में की गयी प्रशासनिक सर्जरी के तहत रिसाली नगर निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे भिलाई नगर निगम के नये आयुक्त होगे, कोरबा के सयुंक्त कलेक्टर आशीष देवांगन रिसाली नगर निगम के नये आयुक्त होगे, अपर कलेक्टर दुर्ग बी.बी. पंचभाई का तबादला अपर कलेक्टर रायपुर, दुर्ग की सयुंक्त कलेक्टर ज्योति पटेल का तबादला सयुंक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा व अपर कलेक्टर बालोद अनिल कुमार बाजपेयी का तबादला उप सचिव मंत्रालय सहित 96 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकरियो का तबादला आदेश छत्तीसगढ सरकार ने देर रात जारी किया है।

गौरतलब है की इससे पूर्व कल शाम ही भिलाई नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी सहित 21 आईएएस के विभाग में फेरबदल तथा तबादले के सूची जारी हुई थी। उसके पश्चात पुलिस विभाग के 6 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों सहित कुछ सीनियर अफसरों की तबादला लिस्ट भी जारी हुई और देर रात यह 96 अफसरों की प्रशासनिक सर्जरी के तहत जम्बो तबादला लिस्ट जारी हुई है।

जारी आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह द्वारा जारी किए गए उक्त तबादला आदेश में यह उल्लेखित है की इन तबादलों हेतु समन्वय में मुख्यमंत्री का अनुमोदन प्राप्त किया गया है। आदेश में यह भी कहा गया है की राज्य शासन एतद द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित करते हुए उन्हें अस्थायी रूप से, आगामी आदेश तक नीचे दर्शित तालिका में उनके नाम के सम्मुख कॉलम (4) में दर्शाये गए स्थान पर पदस्थ करता है।

देखें जारी तबादला आदेश :

Leave A Reply

Your email address will not be published.