Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शुक्रवार 17 सितम्बर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 77
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 17 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। महत्वपूर्ण मामलों में भावुकता में आकर निर्णय न लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। अहंकार की भावना से दूर रहें। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 4

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 5

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 6

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। हानि हो सकती है। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 7

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

आज का शुभ पंचांग

आज का पंचांग : 17 स‍ितंबर 2021, शुक्रवार

जल झूलनी एकादशी व्रत। पद्मा एकादशी। वामन जयंती। श्री विष्णु श्रृंखला रात्रि 3.36 बजे तक। विश्वकर्म पूजा। सूर्य दक्षिणायन। सूर्य उत्तर गोल। शरद ऋतु।

दिन- शुक्रवार, 26 भाद्रपद (सौर) शक 1943, 2 आश्विन मास प्रविष्टे 2078, 9 सफर सन हिजरी 1443, भाद्रपद शुक्ल एकादशी प्रात: 8.08 बजे तक उपरांत द्वादशी, श्रवण नक्षत्र रात्रि 3.36 बजे तक तदनंतर धनिष्ठा नक्षत्र, अतिगण्ड योग रात्रि 8.20 बजे तक पश्चात सुकर्मा योग, भद्रा (करण) प्रात: 8.08 बजे तक, चंद्रमा मकर राशि में (दिन-रात)।

राहुकाल समय:
आज सुबह 10.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक राहुकालम।

Leave A Reply

Your email address will not be published.