Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

दिवाली 2021 : शुक्रवार 5 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…आज गोवर्धन पूजा पर बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 63

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 5 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 2

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 5

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का पंचांग • शुक्रवार 5 नवम्बर 2021

आज 5 नवंबर, दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा है। कार्तिक शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), कार्तिक। प्रतिपदा तिथि रात 11 बजकर 14 मिनट तक उपरांत द्वितीया। नक्षत्र विशाखा दोपहर 02 बजकर 23 मिनट तक उपरांत अनुराधा। आयुष्मान योग सुबह 07 बजकर 12 मिनट तक, उसके बाद सौभाग्य योग देर रात 03 बजकर 08 मिनट तक, उसके बाद शोभन योग। करण किस्तुघन दोपहर 01 बजे तक, बाद बव रात 11 बजकर 14 मिनट तक, बाद बालव। रात 09 बजकर 04 मिनट तक चन्द्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

गोवर्धन को अन्नकूट, पड़वा या प्रतिपदा के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन के दिन घर के आंगन, छत या फिर बाहर गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है। गोवर्धन बाबा को इस दिन 51 सब्जियों को मिलाकर अन्नकूट बनाकर भोग लगाया जाता है। दिवाली की तरह इस त्योहार को भी बड़े धूमधाम के साथ मनाया जाता है। जानिए आखिर क्यों की जाती है गोवर्धन पूजा और क्या है इसका महत्व-

गोवर्धन पूजा क्यों की जाती है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान इंद्र ने बृजवासियों से नाराज होकर मूसलाधार बारिश की थी। उस वक्त भगवान श्रीकृष्ण ने छोटी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर बृजवासियों को बचाया था। पर्वत के नीचे भगवान श्रीकृष्ण ने सभी को सुरक्षा प्रदान की थी। तभी से भगवान श्रीकृष्ण को गोवर्धन के रूप में पूजा जाता है।

गोवर्धन पूजा 2021 शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, 5 नवंबर को रात 2 बजकर 44 मिनट पर शुरू होकर प्रतिपदा तिथि अगले दिन 11 बजकर 14 मिनट पर समाप्त होगी। गोवर्धन पूजा का शुभ समय सुबह 7 बजकर 59 मिनट से सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक है।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:40 AM
सूर्यास्त – 5:28 PM
चन्द्रोदय – Nov 05 6:50 AM
चन्द्रास्त – Nov 05 6:01 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 26 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से 02 बजकर 38 मिनट तक। 
निशिथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 39 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 46 मिनट तक। 
अमृत काल- शाम 06 बजकर 35 मिनट से 08 बजे तक। 
सर्वार्थ सिद्धि योग- मध्‍यरात्रि 02 बजकर 23 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 37 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। 
यमगंड- दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक। 
गुलिक काल- सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक। 
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 08 बजकर 47 मिनट से 09 बजकर 31 मिनट तक और इसके बाद दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 01 बजकर 10 मिनट तक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.