Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

विधि-विधान से दिवाली पर करेंगे पूजन तो घर आएंगी मां लक्ष्मी…जानें ऑफिस और फैक्ट्री में कब पूजा करना रहेगा शुभ…नोट कर लें चौघड़िया मुहूर्त

0 157

डेस्क। दिवाली महापर्व का हर किसी को इंतजार रहता है। हिंदू धर्म में दिवाली का बहुत अधिक महत्व होता है। दिवाली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। धनतेरस से भैय्या दूज तक दिवाली की धूम रहती है। इस साल चार नवंबर को कार्तिक अमावस्या के दिन दीपावली का महापर्व मनाया जाएगा। इस वर्ष दीपावली चार नवंबर दिन गुरुवार को स्वाति नक्षत्र में मनाई जाएगी। गुरुवार को स्वाति नक्षत्र होने से स्थिर योग बनता है और इस दिन यह योग पूरे दिन और रात रहेगा। अधिकतर व्यापारी और जन सामान्य  स्थिर योग एवं लग्न को बहुत शुभ मानते हैं। दिवाली के पावन दिन भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा- अर्चना की जाती है। 

दिवाली पूजन सामग्री

  • लक्ष्मी और गणेश जी की मूर्ति या प्रतिमा, सरस्वती जी की प्रतिमा, कमल व गुलाब के फूल, पान का पत्ता, रोली, केसर, चावल, सुपारी, फल, मिठाई, फूल, दूध, गंगाजल, इत्र, खील, बताशे, मेवे, शहद, दही, दीपक, रुई , कलावा, पानी वाला जटाधारी नारियल, तांबे का कलश, स्टील या चांदी का कलश, चांदी का सिक्का, आटा, तेल, लौंग, लाल या पीला कपड़ा, घी, चौकी और एक थाली।

पूजा का उपयुक्त समय

  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का समय शाम 06 बजकर 09 मिनट से रात 08 बजकर 20 मिनट तक का माना जा रहा है। पूजा की अवधि- 1 घंटे 55 मिनट की होगी। वहीं प्रदोष काल- शाम 17:34:09 बजे से रात 20:10:27 बजे तक जबकि, वृषभ काल- शाम 18:10:29 बजे से रात 20:06:20 बजे तक माना जा रहा है।

ऑफिस, दुकान और फैक्ट्री के लिए पूजन का सही समय

मान्यता है कि दिवाली के दिन पूजन करने से लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बनाती हैं. इस दिन लक्ष्मी जी की पूजा से पहले कलश, भगवान गणेश, विष्णु, इंद्र, कुबेर और देवी सरस्वती की पूजा की जाती है. इस दिन सिर्फ में ही नहीं, बल्कि दुकानों, ऑफिसों और फैक्ट्री आदि में भी लक्ष्मी पूजन करते हैं ताकि धन-धान्य और वैभव बना रहे. आइए जानें इस बार दुकानों, ऑफिसों और फैक्ट्री आदि में लक्ष्मी पूजन का क्या सही समय है.

  • 4 नवंबर 2021, गुरुवार के दिन दोपहर 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 1 बजकर 35 मिनट तक का समय शुभ है. यह समय दुकान, फैक्ट्री, व्यापारिक स्थल पर पूजा करने के लिए श्रेष्ठ समय है. 

दिवाली पर निशिता काल मुहूर्त

  • निशिता काल- रात 23:39 बजे से 5 नवंबर रात 00:31 बजे तक
  • सिंह लग्न- 5 नवंबर रात 00:39 बजे से तड़के 02:56 बजे तक

दिवाली शुभ चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का मुहूर्त: 06:34:53 बजे से 07:57:17 बजे तक
  • दिन का मुहूर्त: 10:42:06 बजे से दोपहर 14:49:20 बजे तक
  • सायंकाल मुहूर्त: शाम 16:11:45 बजे से रात 20:49:31 बजे तक
  • रात्रि मुहूर्त: रात 24:04:53 बजे से रात 01:42:34 बजे तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.