Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

बुधवार 20 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 95

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार 20 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 2

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मन किसी बात से चिंतित हो सकता है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। क्रोध से बचें। संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी।

अंक 3

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 6

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। मन में भविष्य को लेकर आशंका रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में संयम से कार्य करें। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी।परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग • बुधवार 20 अक्टूबर 2021

20 अक्टूबर 2021, बुधवार का दिन महत्वपूर्ण है. आश्विन मास की पूर्णिमा की तिथि को दान और स्नान आदि कार्य के लिए उत्तम माना गया है. इस दिन गणेश जी की पूजा का भी संयोग बन रहा है. बुधवार का दिन गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए शुभ माना गया है. पंचांग के अनुसार इस दिन धार्मिक दृष्टि से क्या विशेष है, आइए जानते हैं-

आज की तिथि : 20 अक्टूबर 2021, बुधवार को आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. पंचांग के अनुसार इस दिन रेवती नक्षत्र है. चंद्रमा इस दिन मीन राशि में गोचर कर रहा है. मीन राशि में चंद्रमा यात्रा पूर्ण कर इसी दिन मेष राशि में प्रवेश करेगा. बुधवार को पंचांग के अनुसार हर्शण योग बना हुआ है.

शरद पूर्णिमा 2021 : बुधवार को पूर्णिमा की तिथि है. पंचांग के अनुसार अश्विन मास की पूर्णिमा तिथि 19 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को शाम 7 बजकर 04 मिनट पर शुरू हुई थी. बुधवार को यानि 20 अक्टूबर को रात 8.26 बजे तक पूर्णिमा की तिथि रहेगी. पंचांग के मुताबिक 19 अक्टूबर को चंद्रोदय शाम 5 बजकर 14 मिनट पर हुआ था. 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 49 मिनट पर चंद्रोदय होगा.

आज का राहु काल : पंचांग के अनुसार 20 अक्टूबर 2021, बुधवार को राहु काल दोपहर 12 बजकर 05 मिनट से दोपहर 03 बजकर 31 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: बुधवार
तिथि: पूर्णिमा – 20:28:57 तक
नक्षत्र: रेवती – 14:02:40 तक
करण: विष्टि – 07:43:56 तक, बव – 20:28:57 तक
योग: हर्शण – 20:38:27 तक
सूर्योदय: 06:24:37 AM
सूर्यास्त: 17:46:59 PM
चन्द्रमा: मीन राशि- 14:02:40 तक
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 14:56:58 से 16:22:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:43:11 से 12:28:46 तक
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 11:43:03 से 12:28:32 तक
कुलिक: 11:43:03 से 12:28:32 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 07:10:06 से 07:55:35 तक
यमघण्ट: 08:41:05 से 09:26:34 तक
कंटक: 16:16:00 से 17:01:29 तक
यमगण्ड: 07:49:54 से 09:15:12 तक
गुलिक काल: 10:40:30 से 12:05:47 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.