Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

बुधवार 13 अक्टूबर 2021 : दुर्गा अष्टमी विशेष… आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 113

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार 13 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा

अंक 9

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

आज का पंचांग • बुधवार 13 अक्टूबर 2021

नवरात्रि 2021 : 8वां दिन – दुर्गा अष्टमी या महाष्टमी आज

मां दुर्गा को समर्पित त्योहार नवरात्रि अब समापन की ओर है। नवरात्रि में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। आज बुधवार 13 अक्टूबर को नवरात्रि का आठवां दिन है। नवरात्रि के आठवें दिन मां महागौरी की पूजा की जाती है। माता का रंग अत्यंत गोरा है, इसलिए इन्हें महागौरी के नाम से पुकारते हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां महागौरी ने कठिन तप कर गौर वर्ण प्राप्त किया था। मान्यता है कि मां महागौरी भक्तों पर अपनी कृपा बरसाती हैं और उनके बिगड़े कामों को पूरा करती हैं। शास्त्रों के अनुसार, मां गौरी दांपत्य प्रेम की देवी हैं। माता महागौरी की पूजा करते समय पीले या सफेद वस्त्र भी धारण कर सकते हैं। महागौरी का पूजन करते समय पीले फूल अर्पित करने चाहिए।

नवरात्रि पर अष्टमी पूजा का विशेष महत्व है। अष्टमी तिथि पर मंत्रोचार और हवन से मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, मान-सम्मान और आरोग्यता का आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से समस्त कष्टों से मुक्ति मिलती है। आइए जानते हैं कुछ उपाय के बारे में। मान्यता है कि नवरात्रि में किए गए उपाय बहुत शीघ्र कारगर होते हैं। नवरात्र में वास्तु से जुड़े उपायों को करने से मां की कृपा प्राप्त होती है। मां के आशीर्वाद से घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। नवरात्र में अष्टमी या नवमी पर घर के मुख्य द्वार पर मां लक्ष्मी के पैरों के चिह्न लगाएं। पैरों की दिशा घर के अंदर की तरफ होनी चाहिए। आम और अशोक के पत्तों का बंदनवार घर के मुख्य दरवाजे पर बांधें। अष्टमी और नवमी के दिन कन्या पूजन अवश्य करें। मां लक्ष्मी को केसर या हल्दी में रंगे पीले चावल अर्पित करें। नवरात्र में अष्टमी या नवमी पर घर के मुख्य द्वार पर श्री गणेश का चित्र लगाएं। घर के मंदिर में ध्वज स्थापित करें। अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने या सुनने से सभी तरह के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं। सभी प्रकार के भय से मुक्ति मिलती है। स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से मुक्ति मिलती है। जीवन में स्थिरता आती है। परीक्षा में सफलता प्राप्त न कर पाने वाले लोगों को दुर्गा सप्तशती का पाठ अवश्य करना चाहिए। अष्टमी तिथि के दिन पूजन करने से दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं। दुर्गाष्टमी के दिन लाल रंग के वस्त्र धारण कर तांबे के पात्र से सूर्यदेव को अर्ध्य दें। इस दिन मां गौरी का शृंगार करें। उन्हें लाल चुनरी से सुसज्जित करें। दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए पति-पत्नी साथ मिलकर पूजन करें। 

भोग- महागौरी को हलवा का भोग लगाना चाहिए। मान्यता है कि माता रानी को काले चने प्रिय हैं।

अष्टमी तिथि- हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष 12 अक्टूबर, दिन मंगलवार को रात 09 बजकर 49 मिनट से प्रारंभ होकर 13 अक्टूबर 2021, बुधवार को रात 08 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी का पूजन 13 अक्टूबर, बुधवार को किया जाएगा।

अष्टमी तिथि के शुभ मुहूर्त-

पूजा के मुहूर्त : अमृत काल- 03:23 AM से 04:56 AM
ब्रह्म मुहूर्त– 04:48 AM से 05:36 AM तक है।

दिन का चौघड़िया :
लाभ – 06:26 AM से 07:53 PM तक।
अमृत – 07:53 AM से 09:20 PM तक।
शुभ – 10:46 AM से 12:13 PM तक।
लाभ – 16:32 AM से 17:59 PM तक।

रात का चौघड़िया :
शुभ – 19:32 PM से 21:06 PM तक।
अमृत – 21:06 PM से 22:39 PM तक।
लाभ (काल रात्रि) – 03:20 PM से 04:53 PM तक।

महानवमी तिथि-

नवमी तिथि 13 अक्टूबर को रात 08 बजकर 07 मिनट से प्रारंभ होगी और 14 अक्टूबर को रात 06 बजकर 52 मिनट पर शुरू होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.