Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

मंगलवार 19 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 125

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार 19 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति बन सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 3

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। व्यापर में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में वृद्धि के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है।

अंक 6

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। रुका हुआ धन मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। सोचे हुए कार्य अटक सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापार में हानि हो सकती है। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। धन निवेश कर सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग • मंगलवार 19 अक्टूबर 2021

मंगलवार 19 अक्टूबर 2021 को पंचांग के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी और पूर्णिमा तिथि है। जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल।

आज मंगलवार को पूर्णिमा की तिथि है। इस दिन को शरद पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। पंचांग के अनुसार आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ 19 अक्टूबर 2021 को शाम 07 बजे से होगा। पूर्णिमा की तिथि का समापन 20 अक्टूबर को रात्रि 08 बजकर 20 मिनट पर होगा। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है। इस दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है। इस दिन मां लक्ष्मी का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी का जन्म शरद पूर्णिमा के दिन हुआ था।

पंचांग के अनुसार 19 अक्टूबर 2021, मंगलवार को राहु काल प्रात: 09 बजकर 14 मिनट से प्रात: 10 बजकर 40 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: आश्विन
पक्ष: शुक्ल
दिन: मंगलवार
तिथि: चतुर्दशी – 19:05:43 तक
नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद – 12:13:14 तक
करण: गर – 06:34:23 तक, वणिज – 19:05:43 तक
योग: व्याघात – 20:37:34 तक
सूर्योदय: 06:24:00 AM
सूर्यास्त: 17:47:58 PM
चन्द्रमा: मीन राशि
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 14:56:58 से 16:22:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:43:11 से 12:28:46 तक
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 08:40:47 से 09:26:23 तक
कुलिक: 13:14:22 से 13:59:58 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 08:40:47 से 09:26:23 तक
यमघण्ट: 10:11:59 से 10:57:35 तक
कंटक: 07:09:35 से 07:55:11 तक
यमगण्ड: 09:14:59 से 10:40:29 तक
गुलिक काल: 12:05:59 से 13:31:28 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.