Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

गुरुवार 28 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 125

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार 28 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 6

आज आपका दिन मुश्किल भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में कोई समस्या सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में शांत चित होकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का पंचांग • गुरुवार 28 अक्टूबर 2021

28 अक्टूबर है ‘पुष्य’ नक्षत्र, मनाया जाएगा ‘अहोई अष्टमी’ का पर्व, जानें आज की तिथि और राहु काल

28 अक्टूबर 2021 को पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी की तिथि है। जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल

28 अक्टूबर 2021, गुरुवार का दिन बहुत ही विशेष है। पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी तिथि है. चंद्रमा का गोचर इस दिन कर्क राशि में हो रहा है। इस दिन गुरु पुष्य नक्षत्र का संयोग बना हुआ है। दिवाली से पूर्व गुरु पुष्य नक्षत्र का पड़ना अत्यंत शुभ माना जा रहा है। नक्षत्र में खरीदारी करने के लिए इस नक्षत्र को बहुत ही उत्तम माना गया है।

28 अक्टूबर 2021, गुरुवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की सप्तमी और अष्टमी  की तिथि है। पंचांग के अनुसार दोपहर 12 बजकर 51 मिनट पर सप्तमी की तिथि का समापन होगा। इसके बाद अष्टमी की तिथि आरंभ होगी।

आज अहोई अष्टमी है

पंचांग के अनुसार 28 अक्टूबर को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता के अनुसार कार्तिक कृष्ण अष्टमी को मां पार्वती के अहोई स्वरूप की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखकर पूजा की जाती है। ये व्रत करवाचौथ के चार दिन बाद रखा जाता है। इस व्रत को आकाश में तारों को देखने के बाद खोला जाता है। इस व्रत को संतान की लंबी आयु की कामना के लिए किया जाता है। इस व्रत को संतान प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम माना गया है। इस दिन मां पार्वती, शिवजी, श्रीगणेश और कार्तिकेय की विशेष पूजा की जाती है।

28 अक्टूबर को पंचांग के अनुसार पुनर्वसु नक्षत्र है। इस दिन साध्य योग बना हुआ है।

28 अक्टूबर 2021 पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण
दिन: गुरूवार
तिथि: सप्तमी – 12:51:39 तक
नक्षत्र: पुनर्वसु – 09:41:35 तक
करण: बव – 12:51:39 तक, बालव – 25:37:09 तक
योग: साघ्य – 26:18:44 तक
सूर्योदय: 06:29:53 AM
सूर्यास्त: 17:39:38 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि 
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 13:28:29 से 14:52:12 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:42:26 से 12:27:05 तक
दिशा शूल: उत्तर
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 10:13:08 से 10:57:47 तक, 14:41:02 से 15:25:41 तक
कुलिक: 10:13:08 से 10:57:47 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 16:10:20 से 16:54:59 तक
यमघण्ट: 07:14:32 से 07:59:11 तक
कंटक: 14:41:02 से 15:25:41 तक
यमगण्ड: 06:29:53 से 07:53:37 तक
गुलिक काल: 09:17:20 से 10:41:03 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.