Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

कोरोना के नए वैरिएंट से दुनिया में हड़कंप

0 312

जर्मनी लगाएगा ट्रैवल बैन… इजरायल में भी मिला केस

नई दिल्ली (ए)। दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड के नए खतरनाक वैरिएंट  B.1.1.529 से दुनिया भर के देश सतर्क हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कोविड का यह वैरिएंट अब तक का सबसे म्यूटेड वर्जन है। जर्मनी ने नए कोरोना वायरस वैरिएंट को लेकर दक्षिण अफ्रीका से अधिकतर यात्रा पर प्रतिबंध लगाने जा रहा है। इटली ने अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर रोक लगा दी है। यूरोपियन यूनियन भी दक्षिण अफ्रीका से आने वाले फ्लाइट्स पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है। इजरायल में दक्षिण अफ्रीका वैरिएंट का एक केस मिला है।

भारत भी हुआ सतर्क

भारत की बात करें तो अब तक भारत में B.1.1.529 कोविड वैरिएंट का एक भी केस नहीं देखा गया है। यह जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में लिखा है कि कोविड B.1.1.529 वैरिएंट बहुत अधिक म्यूटेड है। इसका देश के लिए गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में वीजा प्रतिबंधों में ढिलाई और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से दिक्कतें बढ़ सकती हैं। उन्होंने आगे बाते है कि रिस्क वाले देशों से आ रहे लोगों को बारीकी से ट्रैक और टेस्ट किया जाना चाहिए।

कोविड के इस वैरिएंट से कैसे बचें ?

दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने सरकारी और निजी लैब्स को तत्काल जीनोम सिक्वेंसिंग करने की सलाह दी है ताकि यह पता चल सके कि यह वैरिएंट कितना संक्रामक, कितना खतरनाक और दुष्प्रभावी है। एक्सपर्ट्स ने कहा है कि कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का पालन करें। प्ल्ब्लिक प्लेस पर मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करे। भीड़-भाड़ वाले इलाके में न जाए और हाथों की सफाई का ध्यान रखें क्योंकि अभी हमें यह नहीं पता है कि नया वैरिएंट कितना खतरनाक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.