Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

रविवार 24 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग…आज करवा चौथ पर स्पेशल

0 154

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका रविवार 24 अक्टूबर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। बदलाव के अवसर भी सामने आ सकते हैं। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मन किसी बात पर विचलित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग बनेंगे। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। आर्थिक मामलों में असुरक्षा की भावना हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। स्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक व्यय की अधिकता रहेगी। अति उत्साह की स्थिति से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। निवेश पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण मामलों में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 5

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 6

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे । मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का पंचांग • रविवार 24 अक्टूबर 2021

आज करवा चौथ, जानें कितने बजे निकलेगा चांद, कब है पूजा का शुभ मुहूर्त

आज 24 अक्टूबर को हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है। रविवार सूर्य देवता की पूजा का वार है। जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत सर्वश्रेष्ठ है। पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल…

पंचांग के अनुसार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का त्योहार मनाया जाता है। आज करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए पूरे दिन निर्जल उपवास करती हैं। करवा चौथ के दिन माता पावर्ती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। कहा जाता है कि पूजा पाठ के दौरान पंचांग और मुहूर्त का ध्यान रखना बेहद ही जरूरी है। क्योंकि मुहूर्त के अनुसार पूजा करने से दोगुना फल मिलता है। साथ ही शुभ और अशुभ समय का ज्ञान भी पंचांग के अनुसार ही हो पाता है। पंचांग अनुसार जानिये करवा चौथ की पूजा का शुभ मुहूर्त, राहू काल और चंद्रोदय का समय-

आज करवा चौथ का शुभ मुहूर्त :

चतुर्थी तिथि प्रारंभ: 24 अक्टूबर 2021 को 3:01 PM से शुरू
चतुर्थी तिथि समाप्त: 25 अक्टूबर 2021 को 5:43AM पर समाप्त
करवा चौथ पूजा मुहूर्त: 5:43 PM से 6:59 PM
अवधि- 1 घंटा 17 मिनट
करवा चौथ व्रत समय: सुबह 6:27 AM से 8:07 PM
अवधि: 13 घंटे 40 मिनट
चंद्रोदय का समय: 8:07 PM
नक्षत्र: रोहिणी

राहुकाल के समय कोई भी शुभ और नया कार्य करने से बचना चाहिए। करवा चौथ के दिन सायंकाल 04:30 बजे से 06 बजे तक राहुकाल रहेगा। वहीं अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगा, जो 12 बजकर 51 मिनट पर खत्म होगा।

करवा चौथ के दिन विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और 3 बजकर 36 मिनट पर समाप्त होगा। गोधुली मुहूर्त 6 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। शुभ गुलिक काल 2 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर 4 बजकर 18 मिनट पर समाप्त होगा।

करवा चौथ भारत के पंजाब, हरियाणा, यूपी, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मनाया जाने वाला पर्व है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है।

ग्रामीण स्त्रियों से लेकर आधुनिक महिलाओं तक सभी नारियाँ करवाचौथ का व्रत बडी़ श्रद्धा एवं उत्साह के साथ रखती हैं। शास्त्रों के अनुसार यह व्रत कार्तिक मास के कृष्णपक्ष की चन्द्रोदय व्यापिनी चतुर्थी के दिन करना चाहिए। पति की दीर्घायु एवं अखण्ड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए इस दिन भालचन्द्र गणेश जी की अर्चना की जाती है। करवाचौथ में भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की तरह दिन भर उपवास रखकर रात में चन्द्रमा को अ‌र्घ्य देने के उपरांत ही भोजन करने का विधान है। वर्तमान समय में करवाचौथ व्रतोत्सव ज्यादातर महिलाएं अपने परिवार में प्रचलित प्रथा के अनुसार ही मनाती हैं लेकिन अधिकतर स्त्रियां निराहार रहकर चन्द्रोदय की प्रतीक्षा करती हैं।

कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करकचतुर्थी (करवा-चौथ) व्रत करने का विधान है। इस व्रत की विशेषता यह है कि केवल सौभाग्यवती स्त्रियों को ही यह व्रत करने का अधिकार है। स्त्री किसी भी आयु, जाति, वर्ण, संप्रदाय की हो, सबको इस व्रत को करने का अधिकार है। जो सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ अपने पति की आयु, स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं वे यह व्रत रखती हैं।

यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है। जो सुहागिन स्त्रियाँ आजीवन रखना चाहें वे जीवनभर इस व्रत को कर सकती हैं। इस व्रत के समान सौभाग्यदायक व्रत अन्य कोई दूसरा नहीं है। अतः सुहागिन स्त्रियाँ अपने सुहाग की रक्षार्थ इस व्रत का सतत पालन करें।

भारत देश में वैसे तो चौथ माता जी के कही मंदिर स्थित है, लेकिन सबसे प्राचीन एवं सबसे अधिक ख्याति प्राप्त मंदिर राजस्थान राज्य के सवाई माधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा गाँव में स्थित है। चौथ माता के नाम पर इस गाँव का नाम बरवाड़ा से चौथ का बरवाड़ा पड़ गया। चौथ माता मंदिर की स्थापना महाराजा भीमसिंह चौहान ने की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.