Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

लायंस क्लब भिलाई पिनेकल ने जरूरतमंदों को दिए व्हील चेयर और सहायता राशि

0 261

जोन चेयरपर्सन सरिता राठौर की आधिकारिक यात्रा पर हुए विविध आयोजन


भिलाई। लायंस क्लब भिलाई पिनेकल की जोन चेयरपर्सन लायन सरिता राठौर की आधिकारिक यात्रा पर 22 सितंबर को विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। नेहरू नगर गुरुद्वारा में अध्यक्ष लायन रेवेका बेदी,सचिव लायन उर्मिला ताओरी, कोषाध्यक्ष लायन निधि कुमार और सदस्यों उनका स्वागत किया।


इस दौरान जरूरतमंद को व्हील चेयर प्रदान की गई वहीं एक बीपीएड की छात्रा को 15000 रुपए की वार्षिक कॉलेज की फीस दी गई। इसके उपरांत चेयरपर्सन सरिता राठौर ने संचालक मंडल की बैठक ली। वहीं लायन अन्नपूर्णा अग्रवाल के निवास पर सामान्य सभा का आयोजन किया गया। अध्यक्ष लायन रेवेका बेदी ने सभा में उपस्थित सभी का स्वागत किया। सचिवीय प्रतिवेदन लायन उर्मिला ताओरी ने दिया। क्लब में आय- व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष लायन निधि कुमार ने दिया। चेयरपर्सन सरिता राठौर का जीवन परिचय लायन अन्नपूर्णा अग्रवाल ने दिया।जोन चेयरपर्सन लायन सरिता ने अध्यक्ष,सचिव एवम कोषाध्यक्ष को डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टरी एवं पिन भेंट की। उन्होंने 5000/ की नगद राशि क्लब को दान स्वरूप दी। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पिनेकल न केवल जोन, बल्कि रीजन और डिस्ट्रिक्ट में भी अपनी सेवा गतिविधियों में सब से आगे चल रहा है।


आभार लायन शिव्या ने दिया कार्यक्रम का आरंभ लायन ऊषा चक्रवर्ती के ध्वज वंदना के पठन के साथ शुरू हुआ। मंच संचालन लायन मीना सिंह ने किया।सामान्य सभा के बाद लायन सरिता राठौर जी को पिनेकल ऑफिस ले जाया गया। जहां उनके हाथो से शिक्षा अभियान की महिलाओं को कॉपी,पेंसिल ,स्लेट व मास्क का बैग दिया गया। इसके अलावा सभी महिलाओं को परिचय पत्र भी दिया गया। इसके बाद जोन चेयरपर्सन लायन सरिता राठौर के हाथो से 250 जरूरत मंद लोगो को तेल प्रदान किया गया। एक जरूरतमंद कंप्यूटर इंजीनियरिंग छात्रा को एक लैपटॉप भी प्रदान किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी पर अध्यक्ष और सदस्य उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.