Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

TOKYO OLYMPICS 2020: पुरुष हॉकी में भारतीय हॉकी टीम ने ब्रान्ज़ जीत रचा इतिहास, वीनेश फोगाट क्वार्टर फाइनल मुकाबला हारीं

0 46

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत में आज की सुबह राष्ट्रीय खेल हॉकी के लिए एक नयी उम्मीद की किरण लेकर आई। टोक्यो ओलम्पिक में भारत की पुरुष की हॉकी टीम ने इतिहास रचते हुए ब्रान्ज़ मेडल पर अपना कब्जा जमाया। आज के मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपने आक्रामक खेल का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जर्मनी की टीम को 5-4 से हरा ब्रान्ज़ मेडल अपने नाम किया।

आज ही कुश्ती में वर्ल्ड नंबर 1 वीनेश फोगाट एक उलटफेर से भरे महत्वपूर्ण क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बेलारूस की Vanes kaladzinskyaya के हाथों 3-9 से पराजित हो गयीं, हालांकि वीनेश फोगाट को इस हार के बावजूद अभी भी भारत के लिए मेडल जीतने का मौका है।

रवि कुमार दहिया कुश्ती का आज अपना फाइनल मुकाबला खेलेंगे। रवि कुमार दहिया अपना सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर चुके हैं, आज यदि वो जीतते हैं तो भारत के लिए यह एक अविस्मरणीय उपलब्धि रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.