Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़वासियों को जन्माष्टमी की दी बधाई

0 63

प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने भगवत गीता के माध्यम से मानव को जीने की सही राह दिखाई। उन्होंने कहा कि गीता का संदेश जनमानस के लिए युगों-युगों से पथ प्रदर्शक रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश आज भी प्रासंगिक है। यह हमें कर्म एवं ज्ञान का पथ दिखाता है। राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने अपने बधाई संदेश में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की जीवन लीलाएं और उनके उपदेश हमें जीने की सही कला सिखाते हैं। उनके द्वारा दी गई सीख जीवन की हर परिस्थिति के लिए प्रासंगिक हैं और सही रास्ता दिखाती हैं। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.