इंग्लैंड vs भारत : चौथा टेस्ट 2रा दिन इंग्लैंड 200 के पार
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2021/09/ollie_pope__1630676567-1.webp)
नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल जारी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 191 रन बनाया था। लंच ब्रेक के बाद जॉनी बेयरस्टो और ओली पोप के बीच छठे विकेट के लिए 89 रनों की पार्टनरशिप हुई। जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के बाद ओली पोप मैदान पर डटे हुए हैं। मोइन अली भी उनका अच्छा साथ दे रहे हैं। भारत के 191 रनों के स्कोर की बराबरी करने के बाद इंग्लैंड अब 200 के पार पहुंच गई है और उसने बढ़त लेनी शुरू कर दी है।