Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

बुधवार 10 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…छठ पूजा विशेष…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 51

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार 10 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। बहस की स्थिति से बचें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। अनुशासित रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर निर्णय लें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

आज का पंचांग • बुधवार 10 नवम्बर 2021

आज 10 नवंबर है. आज कार्तिक मास (Kartik Month) शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. आज 10 नवंबर को छठ महापर्व (Chhath Puja) के तीसरे दिन भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा. उत्तर भारत में छठ महापर्व सबसे बड़ा त्योहार है. इस साल छठ महापर्व की शुरुआत नहाय-खाय के साथ 8 नंवबर को हुई. छठ पूजा के दूसरे दिन 9 नवंबर को खरना पूजा संपन्न हुई. आज 10 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा और अंत में 11 नवंबर की सुबह भगवान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठी मइयां के इस पावन पर्व का समापन हो जाएगा. आज बुधवार भी है. बुधवार को मंगलकारी भगवान श्रीगणेश की पूजा करने का विधान है. आइए पंचांग (Panchang) से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल.

आज कितने बजे दिया जाएगा संध्या सूर्य अर्घ्य, जानिए कल उदयगामी सूर्य के अर्घ्य का समय

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पर्व मनाया जाता है। इस साल यह तिथि आज, 10 नवंबर, बुधवार को है। छठ पर्व की शुरुआत 8 नवंबर को नहाए-खाय के साथ हुई थी। 10 नवंबर को छठ पर्व का दूसरा दिन खरना मनाया गया। आज यानी 10 नवंबर को डूबते सूर्य को पहला अर्घ्य दिया जाएगा और 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पर्व संपन्न होगा।

छठ पर्व मुख्य तौर पर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। छठ पर्व में 36 घंटे का निर्जला व्रत रखा जाता है। धार्मिक मान्यताओं को अनुसार, छठ व्रत खास तौर पर संतान प्राप्ति और उसकी खुशहाली के लिए रखा जाता है। जो लोग संतान सुख से वंचित हैं, उनके लिए यह व्रत लाभकारी साबित होता है। मान्यता है कि छठ पूजा करने से छठी मइया की कृपा से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य का समय शाम 4:30 से 5:26 बजे तक है। गुरुवार सुबह उदयगामी सूर्य को अर्घ्य का समय 6:34 बजे है। लोक आस्था के महापर्व छठ पर आज प्रमुख सूर्य मंदिरों और नदी-तालाबों के किनारे आस्था का सैलाब उमड़ेगा। आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। गुरुवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ संपन्न होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय शाम में 4:30 से 5:26 बजे के बीच और उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देने का समय सुबह 6:34 बजे से है। शाम में अर्घ्य गंगा जल से दिया जाता है। जबकि उदयगामी सूर्य को अर्घ्य कच्चे दूध से देना चाहिए। भारतीय सनातन धर्म में सूर्य उपासना का विशेष पर्व छठ है। ये पर्व पूर्णत: आस्था से जुड़ा है।

10 नवंबर 2021- आज का पंचांग

आज की तिथि – कार्तिक शुक्ल षष्ठी
आज का नक्षत्र – उत्तराषाढा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – शूल
आज का वार – बुधवार

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय – 06:49:00
सूर्यास्त – 05:57:00
चन्द्रोदय – 12:20:59
चन्द्रास्त – 22:53:59
चन्द्र राशि – मकर

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 10:50:52
मास अमांत – कार्तिक
मास पूर्णिमांत – कार्तिक
शुभ समय – कोई नहीं

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)

दुष्टमुहूर्त – 11:43:08 से 12:26:32 तक
कुलिक – 11:43:08 से 12:26:32 तक
कंटक – 16:03:29 से 16:46:53 तक
राहु काल – 12:23:00 से 13:46:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम – 07:22:47 से 08:06:11 तक
यमघण्ट – 08:49:34 से 09:32:58 तक
यमगण्ड – 08:00:45 से 09:22:07 तक
गुलिक काल – 13:46:00 से 15:10:00 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.