Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

मंगलवार 12 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 109

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका मंगलवार 12 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नकारात्मकता हावी हो सकती है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 3

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। शिक्षा क्षेत्र में उन्नति मिल सकती है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। निवेश न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 7

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण मिला जुला असर देने वाला रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। निवेश कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। दिनभर व्यस्तता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का पंचांग • मंगलवार 12 अक्टूबर 2021

महासप्तमी आज, शुभ पंचांग से जानिए नवरात्रि के सातवें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

आश्विन शुक्ल पक्ष सप्तमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), आश्विन। सप्तमी तिथि रात 09 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अष्टमी। नक्षत्र मूल सुबह 11 बजकर 26 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ा। शोभन योग सुबह 08 बजकर 50 मिनट तक, उसके बाद अतिगण्ड योग सुबह 06 बजकर 09 मिनट तक, उसके बाद सुकर्मा योग। करण गर सुबह 10 बजकर 46 मिनट तक, बाद वणिज रात 09 बजकर 48 मिनट तक, बाद विष्टि। चन्द्रमा धनु राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:24 AM
सूर्यास्त – 5:50 PM
चन्द्रोदय – Oct 12 12:36 PM
चन्द्रास्त – Oct 12 10:55 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 03 मिनट से 02 बजकर 49 मिनट तक।
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 32 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 05 बजकर 43 मिनट से 06 बजकर 07 मिनट तक। 
अमृत काल- अगली सुबह 05 बजकर 45 मिनट से 07 बजकर 16 मिनट तक। 
रवि योग- सुबह 06 बजकर 20 मिनट से 11 बजकर 27 मिनट तक।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर 03 बजे से 04 बजकर 30 मिनट तक। 
यमगंड- सुबह 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। 
गुलिक काल- दोपहर 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। 
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 08 बजकर 39 मिनट से 09 बजकर 25 मिनट तक, इसके बाद रात्रि 10 बजकर 53 मिनट से 11 बजकर 43 मिनट तक। 
भद्रा काल- रात्रि 09 बजकर 47 मिनट से अगली सुबह 06 बजकर 21 मिनट तक।

नवरात्रि 2021 दिन 7वां : आज होगी मां कालरात्रि की पूजा

12 अक्टूबर 2021, मंगलवार को नवरात्रि का सातवां दिन है। इस दिन मां कालरात्रि की पूजन का विधान है। मां कालरात्रि दुष्टों का विनाश करने वाली हैं। मान्यता है कि मां कालरात्रि की पूजा करने वाले भक्तों पर माता रानी की विशेष कृपा बनी रहती है। मां कालरात्रि के स्वरूप की बात करेम तो माता रानी के चार हाथ हैं। उनके एक हाथ में खड्ग (तलवार), दूसरे लौह शस्त्र, तीसरे हाथ में वरमुद्रा और चौथा हाथ अभय मुद्रा में हैं। मां कालरात्रि का वाहन गर्दभ है।

मां कालरात्रि का प्रिय रंग और पुष्प- मां कालरात्रि को रातरानी का पुष्प अर्पित करना शुभ माना जाता है। मां को लाल रंग प्रिय है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.