Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

TOKYO 2020 : जय हो… नीरज चोपड़ा ने भारत के लिए जीता पहला गोल्ड….फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह को किया समर्पित

0 70

नीरज चोपड़ा ने अपना गोल्ड मेडल महान धावक स्वर्गीय मिल्खा सिंह को समर्पित किया है। उन्होंने कहा कि मिल्खा सिंह की चाहत थी कि ओलम्पिक्स में स्टेडियम में भारत का नेशनल एन्थम बजे और उनका सपना आज साकार हो गया। गौरतलब है कि उड़न सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह का जून 2021 में कोरोना से निधन हो गया था।

नई दिल्ली (एजेंसी)। भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलम्पिक में इतिहास रच दिया है। नीरज ने जैवलीन थ्रो में अपने बेहतरीन प्रदर्शन से आज गोल्ड मेडल अपने नाम कर भारत के 130 करोड़ भारतीयों की सर गर्व से ऊंचा कर दिया। नीरज ने एथलेटिक्स में 121 साल के सूखे को खत्म करते हुए जैवलीन थ्रो में देश को गोल्ड मेडल दिलाया। नीरज ने अपने दूसरे प्रयास में 87.58 मीटर का थ्रो फेंका जिसके आसपास भी बाकी एथलीट पहुँच नहीं सके। नीरज भारत की तरफ से गोल्ड जीतने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले अभिनव बिन्द्रा ने वर्ष 2008 में निशानेबाजी में गोल्ड मेडल दिलाया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.