Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

आज का पंचांग

0 36

09 अगस्त 2021 पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: कृष्ण
दिन: रविवार
तिथि: प्रतिपदा – 18:58:26 तक
नक्षत्र: आश्लेषा – 09:50:29 तक
करण: चतुष्पाद – किन्स्तुघ्ना – 07:13:46 तक, बव – 18:58:26 तक
योग: वरियान – 22:13:13 तक
सूर्योदय: 05:46:35 AM
सूर्यास्त: 19:06:16 PM
चन्द्रमा: कर्क राशि – 09:50:29 तक
द्रिक ऋतु: वर्षा


शुभ मुहूर्त का समय : अभिजीत मुहूर्त – 11:59:47 से 12:53:05 तक
दिशा शूल: पूर्व

अशुभ मुहूर्त का समय :
दुष्टमुहूर्त: 12:53:05 से 13:46:24 तक, 15:33:02 से 16:26:20 तक

आज का राहु काल
पंचांग के अनुसार 09 अगस्त 2021, सोमवार को राहु काल का समय प्रात: 07 बजकर 26 मिनट से आरंभ होगा और प्रात: 09 बजकर 06 मिनट पर समाप्त होगा. राहु काल में पूजा और शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं.

आज का अंक राशिफल

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। सकारात्मकता में वृद्धि होगी। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। भावुकता में आकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। किसी बात पर मन विचलित हो सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सूझबूझ से कार्य करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। संयम बनाए रखें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात पर विवाद हो सकता है। क्रोध से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपने व्यवहार में सौम्यता बनाए रखें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव के अवसर सामने आ सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। धैर्य बनाए रखें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन उतारचढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय फिलहाल टाल दें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती है। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.