Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

आज का अंक राशिफल

0 29

अंक ज्योतिष की गणना में किसी व्यक्ति का मूलांक उस व्यक्ति की तारीख का योग होता है। उदाहरण के लिए समझिए यदि किसी व्यक्ति का जन्म 23 अप्रैल को हुआ है तो उसकी जन्म तारीख के अंकों का योग 2+3=5 आता है। यानि 5 उस व्यक्ति का मूलांक कहा जाएगा। अगर किसी की जन्मतिथि दो अंकों यानि 11 है तो उसका मूलांक 1+1= 2 होगा।

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 2

आज आपका दिन उन्नति भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 3

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं।

अंक 6

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। व्यय की अधिकता रहेगी। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। अविवाहितों को विवाह प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का पंचांग

11 अगस्त 2021 दिन बुधवार

श्रावण शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि 10 अगस्त 2021 को शाम 6 बजकर 3 मिनट से शुरू होकर 11 अगस्त 2021 को शाम 5 बजकर 1 मिनट पर समाप्त होगी

श्री शुभ संवत-2078, शाके-1943, हिजरी सन-1442-43

सूर्योदय-05:30

सूर्यास्त-06:30

सूर्योदय कालीन नक्षत्र-पूर्वाफाल्गुन उपरांत-उत्तराफाल्गुन, शिव-योग, तै-कारण,

सूर्योदय कालीन ग्रह विचार-सूर्य-कर्क, चंद्रमा-सिंह, मंगल-सिंह, बुध-सिंह, गुरु-कुंभ, शुक्र-कन्या, शनि-मकर, राहु-वृष, केतु-वृश्चिक

चौघड़िया

प्रात: 06:00 से 07:30 तक लाभ

प्रातः 07:30 से 09:00 तक अमृत

प्रातः 09:00 से 10:30 बजे तक काल

प्रातः10:30 बजे से 12:00 बजे तक शुभ

दोपहरः 12:00 से 01:30 बजे तक रोग

दोपहरः 01:30 से 03:00 बजे तक उद्वेग

दोपहरः 03:00 से 04:30 बजे तक चर

शामः 04:30 से 06:00 तक लाभ

खरीदारी के लिए शुभ समयःदोपहरः12:00 से 01:30 बजे तक लाभ

दिशाशूल-ईशान एवं उत्तर पूर्व

राहु काल: 12:00 से 01:30 बजे तक.

Leave A Reply

Your email address will not be published.