Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

आज का अंक राशिफल

0 81
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

शनिवार 28 अगस्त 2021

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदारण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका 28 अगस्त का दिन-

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग

आज और कल दोनों दिन हल षष्ठी व्रत, जानें कब लग रही है षष्ठी तिथि, पढ़ें आज का पंचांग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से दो दिन पहले भादो मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को कृत्रिम सगरी बनाकर गौरी और गणेश की स्थापना कर हल षष्ठी व्रत करती हैं। कहते हैं कि इस दिन छठी माता की पूजा-अर्चना कर संतान की लंबी उम्र और सुख समृद्धि की कामना की जाती है। आज कपिला षष्ठी भी है। सूर्य दक्षिणायन, सूर्य उत्तर गोल।  

भाद्रपद कृष्ण पक्ष चतुर्थी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), श्रावण। आज पंचमी तिथि शाम 06 बजकर 49 मिनट तक उपरांत षष्ठी तिथि लग जाएगी। अश्विनी नक्षत्र 12 बजे तक उपरांत ।  चन्द्रमा दिनरात मेष राशि पर संचार करे।

आज सुबह 10.30 बजे से 12 बजे तक राहुकाल रहेगा।

कान्हा के बड़े भाई बलराम को समर्पित है यह त्योहार, बच्चों की रक्षा के लिए किया जाता है उपवास

भाद्रपद मास में कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को हलछठ या हरछठ का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। बलराम का प्रधान शस्त्र हल है। इसलिए उन्हें हलधर नाम से भी पुकारा जाता है और उन्हीं के नाम पर इस पर्व का नाम हलषष्ठी है। इस दिन पुत्रवती महिलाएं अपनी संतान की दीर्घायु की कामना के लिए यह व्रत रखती हैं। 

रक्षाबंधन के छह दिन बाद यह त्योहार मनाया जाता है। इस व्रत में हल से जुते हुए अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इस व्रत में उन्हीं चीजों का सेवन करने की मान्यता है जो तालाब में पैदा होती हैं। हलधर बलराम, बच्‍चों को दीर्घायु प्रदान करते हैं। इस दिन भुना हुआ चना, घी में भुना हुआ महुआ, अक्षत, लाल चंदन, मिट्टी का दीया, भैंस के दूध से बना दही, घी, महुआ का पत्ता, तिन्नी का चावल तालाब में उगा हुआ, हल्दी, नया वस्त्र, सात प्रकार के अनाज, जनेऊ और कुश इन सारी सामग्रियों को एकत्र कर पूजन किया जाता है। इन सभी सामग्रियों को 6-6 की संख्या में लेकर पूजन किया जाता है। इस दिन गाय के दूध व दही का सेवन नहीं किया जाता है। हलषष्ठी व्रत में भैंस का दूध, दही और घी प्रयोग किया जाता है। इस त्योहार पर विशेष रूप से हल की पूजा की जाती है। हलछठ व्रत के दिन सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। पूजा घर की साफ सफाई करें और भगवान की पूजा करें। दिनभर बिना कुछ खाए पीए व्रत रहें। गुजरात में इस पर्व को राधन छठ के रूप में मनाया जाता है और संतान की रक्षा करने वाली शीतला माता की पूजा की जाती है। 

Leave A Reply

Your email address will not be published.