Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

गुरुवार 23 सितम्बर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 172
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका बुधवार 23 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 9

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का पंचांग • गुरुवार सितम्बर 23, 2021

आज तृतीया श्राद्ध, शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल व भद्रा

आश्विन कृष्ण पक्ष द्वितीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), भाद्रपद। द्वितीया तिथि सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक उपरांत तृतीया। नक्षत्र रेवती सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक उपरांत अश्विनी। ध्रुव योग दोपहर 01 बजकर 48 मिनट तक, उसके बाद व्याघात योग। करण गर सुबह 06 बजकर 54 मिनट तक, बाद वणिज रात 07 बजकर 38 मिनट तक, बाद विष्टि। सुबह 06 बजकर 44 मिनट तक चन्द्रमा मीन उपरांत मेष राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:14 AM
सूर्यास्त – 6:12 PM
चन्द्रोदय – Sep 23 7:49 PM
चन्द्रास्त – Sep 24 8:58 AM

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 49 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 2 बजकर 14 मिनट से 3 बजकर 3 मिनट तक। 
निशीथ काल- मध्य रात्रि 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 37 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 6 बजकर 4 मिनट से 6 बजकर 28 मिनट तक। अमृत काल- मध्‍य रात्रि के बाद 1 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक। 
ब्रह्म मुहूर्त- अगले दिन 4 बजकर 35 से 5 बजकर 22 मिनट तक। सर्वार्थ सिद्धि योग- पूरे दिन।

आज के अशुभ मुहूर्त-

राहुकाल- दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। 
यमगंड- सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक। 
गुलिक काल- सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 म‍िनट तक। 
दुर्मुहूर्त काल- सुबह 10 बजकर 12 मिनट से 11 बजकर 1 मिनट तक। उसके बाद दोपहर में 3 बजकर 3 मिनट से 3 बजकर 51 मिनट तक। 
पंचक काल- सुबह 6 बजकर 10 मिनट से 6 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। 
भद्रा- सुबह 7 बजकर 37 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 10 मिनट तक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.