Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

गुरुवार 14 अक्टूबर 2021 : महानवमी विशेष… आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 174

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका गुरुवार 14 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में उन्नति के संयोग बन रहे हैं। बदलाव के अवसर भी सामने आ सकते हैं। नए निवेश के अवसर मिलेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। मन किसी बात पर विचलित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में उन्नति के मार्ग बनेंगे। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। आर्थिक मामलों में असुरक्षा की भावना हो सकती है। महत्वपूर्ण मामलों में सोच विचार कर ही निर्णय लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। उन्नति के अवसर सामने आएंगे। स्थितियों में सुधार होगा। आर्थिक व्यय की अधिकता रहेगी। अति उत्साह की स्थिति से बचें। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा, लेकिन विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। निवेश पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण मामलों में प्रयास करने पर सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 5

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 6

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। अहंकार की भावना से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे । मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। विरोधी भी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का पंचांग • गुरुवार 14 अक्टूबर 2021

माँ सिद्धिदात्री

नवरात्रि 2021 – 9 वां दिन : नवरात्रि के पावन पर्व का आज अंतिम दिन है। नवरात्रि के 9 दिनों में मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करती हैं और उन्हें यश, बल और धन भी प्रदान करती हैं। शास्त्रों में मां सिद्धिदात्री को सिद्धि और मोक्ष की देवी माना जाता है।  मां सिद्धिदात्री महालक्ष्मी के समान कमल पर विराजमान हैं। मां के चार हाथ हैं। मां ने हाथों में शंख, गदा, कमल का फूल और च्रक धारण किया है। मां सिद्धिदात्री को माता सरस्वती का रूप भी मानते हैं। इस दिन कन्या पूजन का भी विशेष महत्व होता है।

शुभ रंग – नवरात्रि की नवमी तिथि को बैंगनी या जामुनी रंग पहनना शुभ होता है। यह रंग अध्यात्म का प्रतीक होता है।

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन को महानवमी के नाम से जाना जाता है। नवमी तिथि शाम 6 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इस पावन दिन पर कई लोग मां दुर्गा की विधि विधान पूजा करने के बाद हवन करते हैं। कन्या पूजन के लिए भी ये दिन विशेष माना गया है। कहा जाता है कि कोई भी पूजा अगर शुभ मुहूर्त में की जाए तो उसका फल दोगुना मिलता है। जानिए आज के पंचांग से दिन भर के सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त।

नवमी पूजा के शुभ मुहूर्त
नवमी तिथि 13 अक्टूबर रात 8 बजकर 7 मिनट से 14 अक्टूबर शाम 6 बजकर 52 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त 04:42 AM से 05:31 AM तक
अभिजित मुहूर्त 11:44 AM से 12:30 PM तक
रवि योग 14 अक्टूबर को सुबह 9:36 बजे से लेकर पूरे दिन।


दिन का चौघड़िया
शुभ: प्रात: 06:27 से 07:53 तक।
लाभ: दोपहर 12:12 से 13:39 तक।
अमृत: दोपहर 13:39 से 15:05 तक।
शुभ (वार वेला): शाम 16:32 से 17:58 तक।
अमृत काल: दिन में 11:00 से 12:35 तक


रात का चौघड़िया
अमृत: शाम 5 बजकर 58 मिनट से 07:32 तक।
लाभ (काल रात्रि) अर्धरात्रि 00:13 से 01:46 तक।
शुभ: 03:20 से 04:54 तक।
अमृत: 04:54 से 06:27 तक।

आज का अशुभ समय
राहुकाल 01:33 PM से 03:00 PM तक।
यमगण्ड 06:21 AM से 07:48 AM तक।
गुलिक काल 09:14 AM से 10:40 AM
दुर्मुहूर्त 10:12 AM से 10:58 AM फिर 02:48 PM से 03:34 PM तक।
वर्ज्य 01:32 PM से 03:07 PM।

Leave A Reply

Your email address will not be published.