Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

रविवार 14 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 36

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका रविवार 14 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नए अवसर सामने आएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। शारीरिक थकान आपको परेशान कर सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरते।

अंक 2

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। मन में किसी बात को लेकर आशंका बनी रहेगी। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। निवेश करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। सूझबूझ से निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। संयम से कार्य करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

अंक 7

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मानसिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। आय के नए मार्ग बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक 9

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

रविवार 14 नवम्बर 2021, शुभ पंचांग से जानिए आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त

आज 14 नवंबर को हिंदू पंचांग के अनुसार रविवार है. रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित माना जाता है. रविवार सूर्य देवता की पूजा का वार है. जीवन में सुख-समृद्धि, धन-संपत्ति और शत्रुओं से सुरक्षा के लिए रविवार का व्रत सर्वश्रेष्ठ है. रविवार का व्रत करने व कथा सुनने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएँ पूरी होती हैं. पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त और जानें कैसी रहेगी आज ग्रहों की चाल:

  1. विक्रम संवत – 2078, आनन्द
  2. शक सम्वत – 1943, प्लव
  3. पूर्णिमांत – कार्तिक
  4. अमांत – कार्तिक

तिथि

  1. शुक्ल पक्ष एकादशी   – Nov 14 05:48 AM – Nov 15 06:39 AM
  2. शुक्ल पक्ष द्वादशी   – Nov 15 06:39 AM – Nov 16 08:01 AM

नक्षत्र

  1. पूर्वभाद्रपदा – Nov 13 03:25 PM – Nov 14 04:31 PM
  2. उत्तरभाद्रपदा – Nov 14 04:31 PM – Nov 15 06:09 PM

करण

  1. वणिज – Nov 14 05:48 AM – Nov 14 06:10 PM
  2. विष्टि – Nov 14 06:10 PM – Nov 15 06:39 AM
  3. बव – Nov 15 06:39 AM – Nov 15 07:17 PM

योग

  1. हर्षण – Nov 14 02:16 AM – Nov 15 01:44 AM
  2. वज्र – Nov 15 01:44 AM – Nov 16 01:35 AM

वार

  1. रविवार

देवोत्थान एकादशी आज, मांगलिक कार्यों संग गूंजेगा बैंड-बाजा

Dev Uthani Ekadashi 2021: देवोत्थान एकादशी आज, मांगलिक कार्यों संग गूंजेगा बैंड-बाजा, नोट कर लें फरवरी तक विवाह मुहूर्त

चार माह के शयन के बाद भगवान हरि देवोत्थान एकादशी पर जागृत हो जाएंगे।श्रद्धा, उल्लास से देवोत्थान एकादशी मनाई जाएगी। इसी के साथ मांगलिक कार्यों का शुभारंभ होगा। शहनाइयों की गूंज होगी। नवंबर व दिसंबर में 12 दिन के शुभ मुहूर्त में शादियों के चलते होटल, गेस्ट हाउस सब बुक हो चुके हैं।

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी कहते हैं। इसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जानते हैं। कहते हैं कि इस दिन चार माह की निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागते हैं और सृष्टि का संचालन करते हैं। एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस साल देवउठनी एकादशी 14 नवंबर को है।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। कहते हैं कि इस दिन से शुभ व मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। मान्यता है कि एकादशी व्रत रखने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। भगवान श्रीहरि की कृपा से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

15 नवंबर के बाद सहालग शुरू हो रहा है। पिछले साल अप्रैल में लॉकडाउन लगा तो शादियां टाल दी गईं। इस साल गर्मियों में कोरोना की दूसरी लहर ने कहर बरपाया तो लोगों ने शादियां टालीं। तीन सत्र में रुकी शादियां भी नवंबर के दूसरे पखवाड़े से शुरू हो रही हैं। इसलिए सहालग से जुड़े कारोबार में रौनक बढ़ गई है।

शादी के शुभ मुहूर्त

नवंबर : 19, 20, 21, 26, 28 और 29 तारीख।

दिसंबर : 1, 2, 5, 7, 12 और 13 तारीख।

जनवरी 2022 15, 20, 22, 23, 25, 27, 28, 29 और 30 तारीख।

फरवरी 2022 : 5, 6, 9, 10, 16,17, 18 और 19 तारीख।

Leave A Reply

Your email address will not be published.