Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

रविवार 19 सितम्बर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग, अनंत चतुर्दशी विशेष

0 122
This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-15.jpeg

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका रविवार 19 सितम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। व्यय की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में किसी अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। खानपान पर नियंत्रण रखें।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई चुनौतियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग : 19 स‍ितंबर 2021, रविवार

आज 19 सितंबर है। आज रविवार और अनंत चतुर्दशी है। रविवार को सूर्य देव की उपासना की जाती है। वहीं अनंत चौदस पर भगवान विष्णु और गणपति की पूजा की जाती है। इस दिन गणेश विसर्जन भी किया जाता है। आइए, पंचांग से जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त :

आज की तिथि – भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी
आज का नक्षत्र – शतभिषा
आज का करण – तैतिल
आज का पक्ष – शुक्ल
आज का योग – ध्रुति
आज का वार – रविवार

चतुर्दशी तिथि और शुभ मुहूर्त-

अनंत चतुर्दशी तिथि आरंभ : 19 सितंबर 2021, रविवार 5:59 AM से

चतुर्दशी तिथि की समाप्ति : 20 सितंबर 2021, सोमवार 5:28 AM तक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय – 05:47:00
सूर्यास्त – 18:00:00
चन्द्रोदय – 17:45:00
चन्द्रास्त – 29:12:00
चन्द्र राशि – कुंभ

हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत – 1943 प्लव
विक्रम सम्वत – 2078
काली सम्वत – 5122
दिन काल – 12:14:21
मास अमांत – भाद्रपद
मास पूर्णिमांत – भाद्रपद
शुभ समय – 11:50:20 से 12:39:18 तक

अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त – 16:44:05 से 17:33:02 तक
कुलिक – 06:44:05 से 17:33:02 तक
कंटक – 10:12:25 से 11:01:23 तक
राहु काल – 16:50:12 से 18:22:32 तक
कालवेला – 11:50:40 से 12:39:51 तक
यमघण्ट – 13:28:56 से 14:17:42 तक
यमगण्ड – 12:14:49 से 13:46:37 तक
गुलिक काल – 15:18:10 से 16:50:10 तक

आज अनंत चतुर्दशी के दिन बप्पा की कृपा पाने के लिए ऐसे करें गणेश विर्जसन, नोट कर लें शुभ मुहूर्त

गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की स्थापना की जाती है, जिनकी विदाई अनंत चतुर्दशी के दिन होती है। इस साल गणेश विसर्जन आज 19 सितंबर यानी रविवार को है। विसर्जन के दिन धूमधाम से भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा को जल में प्रवाहित करते हैं। यह गणेश जन्मोत्सव पूरे 10 दिन तक मनाया जाता है। जानिए भगवान श्रीगणेश विर्जसन विधि और शुभ मुहूर्त-

श्री गणेश की प्रतिमा को विसर्जित करने से पहले उसका विधि-विधान से पूजन करें।
इसके बाद मोदक और फल का भोग लगाएं।
अब गणपति की आरती उतारें और विदाई लेने की प्रार्थना करें।
अब एक लकड़ी के पटरे पर लाल वस्त्र बिछाएं।
इसमें गंगाजल छिड़ककर गणेश जी को रखें।
इसके साथ ही इसमें फल, फूल, मोदक और कपड़े रखें।
फिर चावल, गेहूं और पंचमेवा की पोटली तैयार करें और इसमें कुछ सिक्के डालें।
इस पोटली को गणेश जी के पास रखें।
इसके बाद बप्पा का विसर्जन के लिए ले जाएं।
विसर्जन से पहले भगवान गणेश की एक बार फिर आरती उतारें और अगले वर्ष जल्दी आने की कामना करें।
भगवान श्रीगणेश से अपनी मनोकामना और परिवार की खुशहाली का अनुरोध करें।
अब बहते हुए जल में बप्पा को विसर्जित कर दें।

गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त- 19 सितंबर को भगवान गणेश के विसर्जन के कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। जानिए-

प्रातः मुहूर्त- 07:40 AM से 12:15 NOON
अपराह्न मुहूर्त- 01:46 AM से 03:18 PM
सायाह्न मुहूर्त- 06:21 PM से 10:46 PM
रात्रि मुहूर्त- 01:43 AM से 03:12 AM (20 सितम्बर)
उषाकाल मुहूर्त- 04:40 AM से 06:08 AM (20 सितम्बर)
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 19 सितम्बर 2021 को 05:59 AM बजे
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 20 सितम्बर 2021 को 05:28 AM पर।

Leave A Reply

Your email address will not be published.