Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

रविवार 10 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 146

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका रविवार 10 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। भावनाओं में बहकर महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 4

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 5

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विवादों की स्थिति से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 8

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

आज का पंचांग • रविवार 10 अक्टूबर 2021

पंचमी नवरात्र आज, नोट कर लें आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

आज पांचवीं नवरात्रि है। नवरात्रि के दौरान मां के 9 रूपों की पूजा- अर्चना की जाती है। पांचवीं नवरात्रि पर मां के पांचवे स्वरूप स्कंदमाता की पूजा- अर्चना की जाती है। भगवान स्कंद की माता होने के कारण मां को स्कंदमाता नाम से जाना जाता है। मां को अपने पुत्र के नाम के साथ संबोधित किया जाना प्रिय है। मां की उपासना से नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। मां की कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, आश्विन शुक्ल पक्ष पंचमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), आश्विन। पंचमी तिथि 11 अक्टूबर 02:14 ए एम तक उपरांत षष्ठी। नक्षत्र अनुराधा दोपहर 2 बजकर 44 मिनट तक उपरांत ज्येष्ठा। आयुष्मान योग दोपहर 03 बजकर 04 मिनट तक, उसके बाद सौभाग्य योग। करण बव दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक, बाद बालव 11 अक्टूबर 02:14 ए एम तक, बाद कौलव। चन्द्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-


सूर्योदय – 6:19 AM
सूर्यास्त – 5:57 PM
चन्द्रोदय – Oct 10 10:22 AM
चन्द्रास्त – Oct 10 9:01 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त-  04:40 ए एम से 05:29 ए एम    
  • अभिजित मुहूर्त – 11:45 ए एम से 12:31 पी एम    
  • विजय मुहूर्त – 02:04 पी एम से 02:51 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त – 05:45 पी एम से 06:09 पी एम    
  • रवि योग – 02:44 पी एम से 07:54 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

  • राहुकाल- 04:30 पी एम से 05:57 पी एम
  • यमगण्ड- 12:08 पी एम से 01:35 पी एम
  • गुलिक काल- 03:02 पी एम से 04:30 पी एम
  • विडाल योग- 02:44 पी एम से 07:54 पी एम
  • वर्ज्य- 07:55 पी एम से 09:24 पी एम
  • दुर्मुहूर्त- 04:24 पी एम से 05:10 पी एम
  • विंछुड़ो- पूरे दिन
  • बाण-  रज – 11:48 ए एम तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.