Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शनिवार 9 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 118

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार 9 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष स शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। पहले से अटका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों से दूर रहें। परिवार में अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 4

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। पहले से अटके हुए कार्य बन सकेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आप नई ऊर्जा के साथ कार्य करेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। रुका हुआ धन मिल सकता है। उन्नति के मार्ग बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। पर‍िवार में धार्मि‍क कार्यक्रम भी हो सकते हैं। व्‍यापार में लाभ की प्राप्‍ति‍ होगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। माता के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। व्‍यर्थ की च‍िंंताओं से मन परेशान हो सकता है। खर्चों पर नि‍यंत्रण का प्रयास करें।

अंक 8

उतार चढ़ाव भरा दिन रहेगा। लाभ कम होगा। निवेश न करें। व्यापार में कोई प्रस्ताव प्राप्त न करें। नौकरी में नए प्रस्ताव सामने आएंगे। परिवार के साथ दिन व्यतीत होगा। मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। कोई नया काम शुरू करने पर व‍िचार मूर्त रूप से ले सकता है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। व‍िरोध‍ियों से सावधाान रहें। सोच समझकर धन का न‍िवेश करेंं,वरना नुकसान उठाना पड़ सेकता है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें।

अंक 9

भाग्य का साथ मिलेगा।सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। धन प्राप्‍त‍ि के मार्ग बनेंगे। लाभ होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। सकारात्मक विचारों का प्रवाह बढ़ेगा। पर‍िवार में खु‍शि‍यों का माहौल रहेगा। दूर यात्रा पर जाना हो सकता है। बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें। कार्यक्षेत्र में अनुकूलता का समय आ रहा है। लंबे समय से रुके हुए काम बनेंगे। आय के नए स्रोत भी व‍िकस‍ित होंगे। स्‍वास्‍थ्‍य का ध्‍यान रखें।

आज का पंचांग • शनिवार 9 अक्टूबर 2021

तीसरी और चौथी नवरात्रि आज, नोट कर लें आज के शुभ- अशुभ मुहूर्त, पढ़ें आज का पंचांग

आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज तृतीय और चतुर्थ नवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र विशाखा शाम 4 बजकर 47 मिनट तक उपरांत अनुराधा। प्रीति योग शाम 6 बजकर 30 मिनट तक, उसके बाद आयुष्मान योग। करण गर सुबह 7 बजकर 48 मिनट तक, बाद वणिज रात 6 बजकर 20 मिनट तक, बाद विष्टि। चन्द्रमा सुबह 11 बजकर 20 मिनट तक तुला राशि में रहेंगे उसके बाद वृश्चिक राशि में।

सूर्य और चंद्रमा का समय-
सूर्योदय – 6:18 AM
सूर्यास्त – 5:58 PM
चन्द्रोदय – Oct 09 9:12 AM
चन्द्रास्त – Oct 09 8:12 PM

आज के शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त– 04:40 ए एम से 05:29 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:31 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:05 पी एम से 02:51 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:46 पी एम से 06:10 पी एम
  • अमृत काल- 08:48 ए एम से 10:15 ए एम
  • रवि योग- 06:18 ए एम से 04:47 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त-

  • राहुकाल-  09:13 ए एम से 10:41 ए एम    
  • यमगण्ड-   01:36 पी एम से 03:03 पी एम
  • गुलिक काल-  06:18 ए एम से 07:46 ए एम    
  • दुर्मुहूर्त- 06:18 ए एम से 07:05 ए एम
  • वर्ज्य-  08:27 पी एम से 09:54 पी एम

Leave A Reply

Your email address will not be published.