Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

दीपावली समाप्त होते ही छठ पूजा की तैयारियां शुरू, जानें नहाय खाय से लेकर समापन की सही डेट

0 83

डेस्क। दीपावली खत्म होते ही श्रद्धालु अब लोक आस्था के महापर्व छठ की तैयारी में जुट गए हैं। छठ महापर्व का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ शुरू होता है। नहाय खाय के अगले दिन उपवास रख व्रती खरना पूजन करती हैं। इसके अगले भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य शाम को दिया जाता है। छठ के अंतिम दिन प्रात:काल उदयीमान सूर्य को अर्ध्य दिया जाता है और इसके साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान पूरा हो जाता है। जानिए नहाय खाय से लेकर समापन की सही डेट-

नहाय- खाय : सोमवार 8 नवंबर 2021

खरना : मंगलवार 9 नवंबर 2021

  • इस दिन महिलाएं पूरे दिन व्रत रखती हैं और शाम को मिट्टी के चूल्हे  पर गुड़ वाली खीर का प्रसाद बनाती हैं और फिर सूर्य देव की पूजा करने के बाद यह प्रसाद ग्रहण किया जाता है। इसके बाद व्रत का पारणा छठ के समापन के बाद ही किया जाता है।

भगवान भास्कर को पहला अर्ध्य शाम को- बुधवार 10 नवंबर 2021

  • खरना के अगले दिन शाम के समय महिलाएं नदी या तालाब में खड़ी होकर सूर्य देव को अर्घ्य देती हैं। 

छठ पर्व का समापन : गुरुवार 11 नवंबर 2021

  • खरना के अगले दिन छठ का समापन किया जाता है। इस दिन महिलाएं सूर्योदय से पहले ही नदी या तालाब के पानी में उतर जाती हैं और सूर्यदेव से प्रार्थना करती हैं। इसके बाद उगते सूर्य देव को अर्घ्य देने के बाद पूजा का समापन कर व्रत का पारणा किया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.