भिलाई महिला महाविद्यालय में सशस्त्र सीमा बल के सहयोग से हुआ पौधरोपण कार्यक्रम
पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति फैलायी जागरूकता, पर्यावरण सरंक्षण पर दिया विशेष जोर
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-08-at-8.54.41-PM-1.jpeg)
भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में सशस्त्र सीमा बल द्वारा महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी थॉमस चाको उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ भिलाई महिला महाविद्यालय की प्रिन्सिपल डॉ संध्या मदन मोहन द्वारा मुख्य अतिथि डीआईजी थॉमस चाको का स्वागत पौधा प्रदान कर किया गया।
महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों, सहा. प्राध्यापिकाओं, छात्राओं तथा सशस्त्र सीमा बल के जवानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीआईजी थॉमस चाको ने कहा कि हमें भविष्य में पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने के लिए पर्यावरण सुरक्षा को सुनिश्चित करना होगा और इसके लिए आवश्यक है कि हम अपने आस-पास के क्षेत्रों में पर्यावरण सरंक्षण की दृष्टि से अधिक से अधिक पौधरोपण करें। भिलाई महिला महाविद्यालय की प्रिन्सिपल डॉ संध्या मदन मोहन ने अपने सम्बोधन में वातावरण को शुद्ध बनाए रखने हेतु अधिक से अधिक पौधरोपण करने और इसके बाद इनका सरंक्षण करने प्रेरित किया तथा उपस्थितजनों से अपने साथ-साथ अन्य लोगों में भी पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने की सलाह दी। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के शिक्षा विभाग की हेड डॉ मोहना सुशांत पंडित ने किया।
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-08-at-8.55.49-PM-1.jpeg)
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-04-at-10.43.50-PM-3-1024x1024.jpeg)
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-08-at-8.58.36-PM-1024x710.jpeg)
पौधरोपण अभियान के तहत् सशस्त्र सीमा बल के जवानों तथा महविद्यालयीन स्टाफ ने मिलकर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न छायादार तथा फलदार पौधे जैसे नीम, काजू आदि पौधे लगाए गए।
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2023/07/WhatsApp-Image-2023-07-08-at-9.02.48-PM-1024x494.jpeg)
कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष सहित सहा. प्राध्यापिकाओं व समस्त अशैक्षणिक स्टाफ का सहयोग रहा।