Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

सोमवार 22 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 168

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका सोमवार 22 नवम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे।परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई बाधाएं आ सकती हैं। मन में भविष्य को लेकर आशंका रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। महत्वपूर्ण मामलों में संयम से कार्य करें। परिवार में किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। आलस्य की अधिकता रहेगी।परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। आपकी सामाजिक ख्याति में वृद्धि होगी। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। किसी विवादों से दूर रहें। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार का सहयोग मिलेगा।

अंक 6

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। महत्वपूर्ण मामलों में अनुभवी से सलाह कर ही निर्णय लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में आपको भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। मन में भविष्य को लेकर आशंका बनी रहेगी। मन किसी बात से चिंतित हो सकता है। धन लाभ के अवसर सामने आएंगे। क्रोध से बचें। संयम से कार्य करें। परिवार का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों के प्रतित रुचि बढ़ेगी।

अंक 9

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। सावधानी बरतें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय न लें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-09-at-8.45.51-AM-7.jpeg

आज का पंचांग • सोमवार, नवम्बर 22, 2021

सौभाग्य सुंदरी व्रत आज, शुभ पंचांग से जानिए सभी शुभ-अशुभ मुहूर्त

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष तृतीया, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), कार्तिक | तृतीया तिथि रात 10 बजकर 27 मिनट तक उपरांत चतुर्थी। नक्षत्र म्रृगशीर्षा सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक उपरांत आद्रा। साध्य योग सुबह 06 बजकर 45 मिनट तक, उसके बाद शुभ योग। करण वणिज सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक, बाद विष्टि रात 10 बजकर 27 मिनट तक, बाद बव। चन्द्रमा मिथुन राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:53 AM
सूर्यास्त – 5:20 PM
चन्द्रोदय – Nov 22 7:34 PM
चन्द्रास्त – Nov 23 10:09 AM

आज के व्रत एवं त्योहार- सौभाग्य सुंदरी व्रत

आज के शुभ मुहूर्त-

अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक। 
विजय मुहूर्त- दोपहर 1 बजकर 53 मिनट से 2 बजकर 35 मिनट तक। 
निशीथ काल- मध्‍यरात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 34 मिनट तक। 
गोधूलि बेला- शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक। 
अमृत काल- मध्‍यरात्रि के बाद 2 बजकर 29 मिनट से 4 बजकर 17 मिनट तक। 
सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 10 बजकर 44 तक। 
अमृत सिद्धि योग- सुबह 6 बजकर 49 मिनट से अगले दिन सुबह 10 बजकर 44 तक। 
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 2 मिनट से 5 बजकर 56 मिनट तक।

Leave A Reply

Your email address will not be published.