Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शुक्रवार 19 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 159

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 19 नवम्बर 2021 का दिन –

अंक 1

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। मन कुछ अशांत हो सकता है। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें। जोखिमभरे मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। मेहनत से किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। साथियों और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। शारीरिक थकान आप पर हावी हो सकती है।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के नए अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मौसम के बदलाव से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 6

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ करना चाहते हैं तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। धैर्य बनाए रखें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 7

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित होंगे। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 8

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। पहले से अटके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 9

आज आपका दिन व्यस्तता भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-09-at-8.45.51-AM-7.jpeg

शुक्रवार 19 नवंबर 2021 को पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल

19 नवंबर 2021, शुक्रवार का दिन है. पंचांग के अनुसार इस दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है. आज कार्तिक पूर्णिमा का पर्व है. आज ही चंद्र ग्रहण भी लग रहा है. धार्मिक दृष्टि से आज का दिन विशेष है. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी की पूजा जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करने वाली मानी गई है.

आज की तिथि : 19 नवंबर 2021, शु्क्रवार को कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि है, जो दोपहर 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. इसके बाद मार्गशीर्ष मास की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी. 

आज का नक्षत्र : 18 नवंबर को पंचांग के अनुसार कृत्तिका नक्षत्र है. इस दिन परिघ योग का निर्माण हो रहा है. 

चंद्र ग्रहण 2021 : 19 नवंबर 2021 को चंद्र ग्रहण प्रात:  11 बजकर 34 मिनट से आरंभ होगा और शाम 05 बजकर 33 मिनट पर समाप्त होगा. 

चंद्रमा का गोचर : पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज मेष राशि में अपनी यात्रों को पूर्ण वृषभ राशि में गोचर करेंगे. मेष राशि में चंद्रमा का गोचर प्रात: 8 बजकर 13 मिनट तक रहेगा.

आज का राहु काल

पंचांग के अनुसार 19 नवंबर 2021, शुक्रवार को राहु काल प्रात: 10 बजकर 46 मिनट से अपरान्ह 12 बजकर 6 मिनट तक रहेगा. राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

19 नवंबर 2021 पंचांग


विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक
पक्ष: शुक्ल
दिन: शुक्रवार
तिथि: पूर्णिमा – 14:29:33 तक
नक्षत्र: कृत्तिका – 28:29:26 तक
करण: बव – 14:29:33 तक, बालव – 27:47:25 तक
योग: परिघ – 27:50:01 तक
सूर्योदय: 06:46:28 AM
सूर्यास्त: 17:26:04 PM
चन्द्रमा: मेष राशि – 08:13:48 तक
द्रिक ऋतु: हेमंत
राहुकाल: 10:46:19 से 12:06:16 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:44:57 से 12:27:35 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 08:54:23 से 09:37:01 तक, 12:27:35 से 13:10:14 तक
कुलिक: 08:54:23 से 09:37:01 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 14:35:31 से 15:18:09 तक
यमघण्ट: 16:00:48 से 16:43:26 तक
कंटक: 13:10:14 से 13:52:52 तक
यमगण्ड: 14:46:10 से 16:06:07 तक
गुलिक काल: 08:06:25 से 09:26:22 तक

पूर्णिमा तिथि और शुभ मुहूर्त-

पूर्णिमा तिथि 18 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 01 मिनट से प्रारंभ होकर, 19 नवंबर को दोपहर 2 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगी। पूर्णिमा तिथि के दिन स्नान का शुभ मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक है। दान करने का शुभ समय 19 नवंबर को सूर्यास्त से पहले तक है।

आज लगेगा साल का आखिरी चंद्रग्रहण

2021 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में 19 नवंबर को लगेगा। भारत में पूर्वी भाग में आंशिक रूप से चंद्र ग्रहण दिखेगा। जिसके कारण देश में सूतक काल मान्य नहीं होगा। चंद्र ग्रहण का सभी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ राशियों पर चंद ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा और कुछ राशि वालों को सतर्क रहना होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.