Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शुक्रवार 12 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 71

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 12 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। विवाद की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 2

आज आप उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। धन प्राप्ति के मार्ग बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वताावरण आपके अनुकूल कम रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिल सकती है। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। इर्न येाजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हावी हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। महत्वपूर्ण लोगों से आपकी मुलाकात संभव है। भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत बनेंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 6

आज आपका दिन मुश्किल भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। किसी को भी उधार देने से बचें। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में कोई समस्या सामने आ सकती हैं। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में विवादों की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। महत्वपूर्ण मामलों में शांत चित होकर निर्णय लें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का पंचांग • शुक्रवार 12 नवम्बर 2021

पञ्चक पूरे दिन, शुभ पंचांग से जानें आंवला नवमी के शुभ- अशुभ मुहूर्त, राहुकाल के दौरान न करें शुभ कार्य

कार्तिक शुक्ल पक्ष नवमी, आनन्द संवत्सर विक्रम संवत 2078, शक संवत 1943 (प्लव संवत्सर), कार्तिक | नवमी तिथि 13 नवंबर सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक उपरांत दशमी। नक्षत्र धनिष्ठा दोपहर 02 बजकर 54 मिनट तक उपरांत शतभिषा। धुव्र योग 13 नवंबर सुबह 03 बजकर 17 मिनट तक, उसके बाद व्याघात योग। करण बालव शाम 05 बजकर 36 मिनट तक, बाद कौलव, 13 नवंबर सुबह 05 बजकर 31 मिनट तक, बाद तैतिल। चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा।

सूर्य और चंद्रमा का समय-

सूर्योदय – 6:41 AM
सूर्यास्त – 5:29 PM
चन्द्रोदय – Nov 12 1:48 PM
चन्द्रास्त – Nov 13 01:02 AM

आज के शुभ मुहूर्त-

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:56 ए एम से 05:49 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:18 पी एम से 05:42 पी एम
  • रवि योग- 02:54 पी एम से 06:42 ए एम, नवम्बर 13
  • निशिता मुहूर्त- 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवम्बर 13

आज के अशुभ मुहूर्त-

  • राहुकाल- 10:44 ए एम से 12:05 पी एम
  • यमगण्ड- 02:47 पी एम से 04:08 पी एम
  • आडल योग- 06:41 ए एम से 02:54 पी एम
  • विडाल योग- 02:54 पी एम से 06:42 ए एम, नवम्बर 13
  • गुलिक काल- 08:02 ए एम से 09:23 ए एम
  • दुर्मुहूर्त- 08:51 ए एम से 09:34 ए एम
  • वर्ज्य- 10:15 पी एम से 11:53 पी एम, 12:27 पी एम से 01:10 पी एम
  • बाण– रोग – 01:55 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
  • पञ्चक– पूरे दिन

Leave A Reply

Your email address will not be published.