Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

शुक्रवार 22 अक्टूबर 2021 : आज का अंक राशिफल और पंचांग

0 81

भिलाई डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शुक्रवार 22 अक्टूबर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी से कार्य करें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। नई परेशानियां सामने आ सकती हैं। व्यापार में हानि हो सकती है। भविष्य को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 2

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयासों को सराहना मिलेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 4

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। कार्यक्षेत्र में कार्य की अधिकता रहेगी। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से पहले किसी अनुभवी से सलाह अवश्य कर लें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 5

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे, लेकिन व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार का सहयोग मिलेगा। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

अंक 6

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। आप सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं। घर पर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

अंक 7

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

अंक 8

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। भाग्य का साथ कम ही मिलेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। नेत्र विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

आज का पंचांग • शुक्रवार 22 अक्टूबर 2021

22 अक्टूबर को नए कार्य को आरंभ करने के लिए बन रहा है सिद्धि योग

22 अक्टूबर 2021 को पंचांग के अनुसार कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है। जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहु काल

22 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की द्वितीया की तिथि है। पंचांग के अनुसार इस दिन भरणी नक्षत्र है। इस दिन पंचांग के अनुसार सिद्धि योग बना हुआ है। ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों को प्रभावित कर रही है।

पंचांग के अनुसार 22 अक्टूबर 2021, शुक्रवार को राहु काल प्रात: 10 बजकर 40 मिनट से दोपहर 12 बजकर 05 मिनट तक रहेगा। राहु काल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है।

22 अक्टूबर 2021 पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: कार्तिक मास
पक्ष: कृष्ण
दिन: शुक्रवार
तिथि: भरणी – 18:56:15 तक
नक्षत्र: द्वितीया – 24:32:08 तक
करण: तैतिल – 11:22:42 तक, गर – 24:32:08 तक
योग: सिद्धि – 21:38:02 तक
सूर्योदय: 06:25:53 AM
सूर्यास्त: 17:45:02 PM
चन्द्रमा: मेष राशि- 25:39:03 तक
द्रिक ऋतु: शरद
राहुकाल: 10:40:34 से 12:05:28 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय, अभिजीत मुहूर्त – 11:42:50 से 12:28:06 तक
दिशा शूल: पश्चिम
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 08:41:43 से 09:27:00 तक, 12:28:06 से 13:13:23 तक
कुलिक: 08:41:43 से 09:27:00 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 14:43:56 से 15:29:13 तक
यमघण्ट: 16:14:29 से 16:59:46 तक
कंटक: 13:13:23 से 13:58:39 तक
यमगण्ड: 14:55:15 से 16:20:09 तक
गुलिक काल: 07:50:47 से 09:15:41 तक

Leave A Reply

Your email address will not be published.