Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

दिवाली 2021 : शनिवार 6 नवम्बर 2021…आज का अंक राशिफल और पंचांग…आज भाई-दूज पर बन रहे ये शुभ-अशुभ मुहूर्त…शुभ पंचांग से जानिए राहुकाल

0 55

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र की तरह अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंकशास्त्र के अनुसार अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 2, 11 और 20 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होगा। जानें कैसा रहेगा आपका शनिवार 6 नवम्बर 2021 का दिन –

This image has an empty alt attribute; its file name is WhatsApp-Image-2021-08-07-at-9.19.00-AM-1.jpeg

अंक 1

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।

अंक 2

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। नई जिम्मेदारियां आपको सौंपी जा सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्त्रोत विकसित हो सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। मौसम के बदलाव से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 3

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों के सहयोग से मुश्किल कार्य भी बन सकेंगे। व्यापार में अचानक लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापार के सिलसिले में कहीं यात्रा पर जाना हो सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 4

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है।

अंक 5

आज आपका दिन उतार चढ़ाव भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। परिवार में किसी बात पर अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 6

आज आपका दिन उपलब्धियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। व्यापारिक यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

अंक 7

आज कार्यक्षेत्र और व्यापार में सावधानी बरतें। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति से दूर रहें। विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विवादों की स्थिति से दूर रहें। व्यर्थ के कार्यों में समय न गवाएं। परिवार में किसी का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। मानसिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें।

अंक 8

आज आपका दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल कम ही रहेगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ न करें। बनते हुए कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। व्यापार में लाभ के अवसर कम ही सामने आएंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। संतान को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं।

अंक 9

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। कार्यक्षेत्र और व्यापार में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। साथियों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। नई योजनाओं पर कार्य आरंभ कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर सामने आएंगे। परिवार में खुशियों का वातावरण रहेगा। परिवार के साथ कहीं यात्रा पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आज का पंचांग • शनिवार 6 नवम्बर 2021

भैयादूज आज, डेढ़ घंटे राहुकाल में न करें भाई का तिलक, देखें शुभ मुहूर्त

इस बार भैयादूज पर बहन-भाइयों को टीका कराने के लिए पर्याप्त समय और मुहूर्त मिलेंगे। डेढ़ घंटे को छोड़कर शनिवार को शाम तक टीका कराने का समय ही समय मिलेगा। दिवाली शृंखला का पांचवां पर्व भैया दूज शनिवार को है। यम और यमुना के प्यार से जुड़े इस पर्व के बारे में मान्यता है कि इस दिन भाई बहनों के घर टीका कराने जाते हैं। राहुकाल की वजह से सुबह नौ बजे से साढ़े दस बजे तक का समय टीका करने के लिए वर्जित है।

पौराणिक कथाओं के अनुसार यमुना के आग्रह करने पर एक बार यमराज कार्तिक शुक्ल द्वितीया को अपनी बहन यमुना से मिलने गए थे और यमुना ने यमदेव को तिलक कर उनसे ये वचन लिया था कि आज के दिन जो भी बहन अपने भाई को तिलक करके उसके मंगल की कामना करेगी, यमराज उसके भाई को अल्पायु, रोग शोक आदि नहीं होने देंगे। और तभी से भाई दूज के पर्व की परंपरा चली आ रही है।

भैयादूज का मूहूर्त:

6 नवंबर शनिवार सुबह 8 बजे से 9 के बीच शुभ चौघड़िया मुहूर्त में भाई को टीका करने का अच्छा समय होगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच चर लाभ और अमृत के शुभ चौघड़िया मुहूर्त रहेंगे। 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच भाई को टीका करने का शुभ मुहूर्त होगा।टीका लगाने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 10 मिनट से शुरू होगा और दोपहर 03 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त की अवधि 2 घंटे 11 मिनट की रहेगी। द्वितीया तिथि की शुरुआत 5 नवंबर को 11:14 PM से हो चुकी है और इसकी समाप्ति 6 नवंबर को 07:44 PM पर होगी।

इस दौरान न करें टीका:

शनिवार को सुबह 9 से 10:30 बजे के बीच राहुकाल रहेगा, इसलिए इस समय में भाई को टीका न करें। राहुकाल के दौरान टीका नहीं किया जाता।

भाईदूज पर टीका करने का शुभ समय

सुबह 8 से 9 बजे के बीच
दोपहर 12 से 4 बजे के बीच

भैया दूज और यमुना स्नान:


यम और यमुना परस्पर भाई-बहन हैं। यमुना को शिकायत रहती थी कि यम कभी उनके घर नहीं आते। एक दिन अचानक यम अपनी बहन से मिलने पहुंचे। यमुना ने अपने भाई यम का टीका किया और स्मृति स्वरूप श्रीफल ( गोला या नारियल) भेंट किया। यमुना ने कहा कि यह श्रीफल आपको अपनी बहन की याद दिलाता रहेगा। तभी से भैयादूज पर बहनें टीका करने के बाद भाइयों को गोला भेंट करती हैं। इस पर्व पर भाई अपनी विवाहित बहन के यहां जाते हैं। इस दिन बहन-भाई के यमुना में स्नान करने की भी परंपरा है।

चित्रगुप्त पूजा

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितिया पर भाई दूज के पावन पर्व के साथ ही चित्रगुप्त व कलम दवात की पूजा की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार श्री चित्रगुप्त जी की उत्पत्ति सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी की काया से हुई थी। द्वितीया तिथि का प्रारंभ पांच नवंबर शुक्रवार को रात्रि 11 बजकर 15 मिनट से छह नवंबर शनिवार शाम को 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। चित्रगुप्त जी की पूजा का शुभ मुहूर्त शनिवार को दोपहर 1:15 मिनट से शाम को 3:25 मिनट तक रहेगा।

चित्रगुप्त देवताओं के लेखापाल हैं और मनुष्यों के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा रखते हैं। उनकी पूजा के दिन नई कलम दवात या लेखनी की पूजा उनके प्रतिरूप के तौर पर की जाती है। लेखनी की पूजा से वाणी और विद्या का वरदान मिलता है। कायस्थ या व्यापारी वर्ग के लिए चित्रगुप्त पूजा दिन से ही नववर्ष का आगाज माना जाता है। इस दिन व्यापारी नए बही खातों की पूजा करते है। नए बहीखातों पर ‘श्री’ लिखकर कार्य प्रारंभ किया जाता है।

आज के शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त- 04:52 ए एम से 05:44 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 05:21 पी एम से 05:45 पी एम
अमृत काल- 02:26 पी एम से 03:51 पी एम
विजय मुहूर्त- 01:54 पी एम से 02:38 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 05:32 पी एम से 06:51 पी एम

अशुभ मुहूर्त:
राहुकाल- 09:21 ए एम से 10:43 ए एम
गुलिक काल- 06:37 ए एम से 07:59 ए एम
आडल योग- 02:35 पी एम से 11:39 पी एम
यमगण्ड- 01:26 पी एम से 02:48 पी एम
दुर्मुहूर्त- 06:37 ए एम से 07:20 ए एम, 07:20 ए एम से 08:04 ए एम
गण्ड मूल- 11:39 पी एम से 06:37 ए एम, नवम्बर 07

Leave A Reply

Your email address will not be published.