Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

चीन के लापता अरबपति जैक मा फिर आए नजर… गंवा चुके हैं 6.16 बिलियन डॉलर दौलत

0 48

नई दिल्ली (एजेंसी)। लंबे समय से चीन सरकार की सख्ती झेल रहे अरबपति जैक मा अब एक बार फिर सक्रिय होते दिख रहे हैं। दरअसल, जैक मा काफी समय बाद एक बार फिर सार्वजनिक रूप से हांगकांग में नजर आए हैं।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक जैक मा ने पिछले हफ्ते हांगकांग में डिनर पर कुछ व्यापारिक सहयोगियों से मुलाकात की है। इस दौरान संभवत: कारोबारी चर्चाएं भी हुई हैं। आपको बता दें कि बीते साल सितंबर महीने से ई-कॉमर्स कंपनी अलीबाबा ग्रुप के फाउंडर जैक मा सार्वजनिक तौर पर नजर नहीं आए थे। इसी साल जनवरी महीने में एक चैरिटी कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़े थे। हालांकि, अब सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं। 

चीन सरकार की झेल रहे सख्ती  

करीब डेढ साल पहले तक एशिया के सबसे दौलतमंद अरबपति रहे जैक मा, चीन सरकार की सख्ती झेल रहे हैं। पिछले साल के आखिर में जैक मा ने चीन सरकार की आलोचना की थी। इसके बाद से ही उनके समूह की कंपनियों के खिलाफ नियामकीय कार्रवाई शुरू कर दी गई। इसके बाद नवंबर 2020 में चीनी अधिकारियों ने जैक मा के एंट ग्रुप के 37 अरब डॉलर के IPO को निलंबित कर दिया था।

एक साल में गंवा दी 6.16 बिलियन डॉलर  

ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक जैक मा की दौलत 44.4 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के 31वें रईस अरबपति हैं। एक साल में जैक मा ने 6.16 बिलियन डॉलर की दौलत गंवा दी है। जैक मा के दो कदम पीछे भारत के अजीम प्रेमजी हैं। आईटी कंपनी विप्रो के फाउंडर अजीम प्रेमजी की दौलत 38.1 बिलियन डॉलर है। जिस तेजी से अजीम प्रेमजी की दौलत बढ़ रही है, वो आने वाले दिनों में जैक मा को पछाड़ सकते हैं। 

एशिया के सबसे रईस भी  

बीते साल के शुरुआती महीनों में जैक मा, एशिया के सबसे दौलतमंद रईस थे। हालांकि, कोरोना काल में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने उन्हें इस रैंकिंग में पछाड़ दिया। इसके बाद से ही जैक मा पिछड़ते चले गए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.