Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्र को संबोधित करेंगे

0 37

नई दिल्ली (एजेंसी)। राष्ट्रपति भवन से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के संबोधन का प्रसारण शाम सात बजे से आकाशवाणी के सभी नेटवर्क पर और दूरदर्शन के सभी चैनलों पर होगा।

राष्ट्रपति का संबोधन पहले हिन्दी में और उसके बाद अंग्रेजी में प्रसारित होगा। दूरदर्शन पर हिन्दी और अंग्रेजी के बाद उसके क्षेत्रीय चैनलों पर क्षेत्रीय भाषाओं में इसका प्रसारण होगा। आकाशवाणी के क्षेत्रीय नेटवर्कों पर रात 9:30 बजे क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण होगा। गौरतलब है कि देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के आयोजन हो रहे हैं। इसी कड़ी में विभिन्न प्रतिष्ठानों को तिरंगे की रोशनी में रंग दिया गया है। वहीं इस मौके पर अन्य कई कार्यक्रम भी हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.