हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के बीएड प्रथम सेमेस्टर के घोषित नतीजों में भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
बीएड के प्रथम सेमेस्टर के घोषित नतीजों में कॉलेज की 98% छात्राएँ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण, रिजल्ट रहा शत-प्रतिशत
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-18-at-9.20.09-AM-1-1024x1024.jpeg)
भिलाई। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग द्वारा घोषित बीएड प्रथम सेमेस्टर के परिणामों में भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट द्वारा हॉस्पिटल सेक्टर में संचालित भिलाई महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन जारी रखा है। महाविद्यालय का बीएड प्रथम सेमेस्टर का रिज़ल्ट 100% रहा। प्रतिवर्षानुसार इस बार भी बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं ने अपने शत-प्रतिशत नतीजों तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय को फिर एक बार गौरवान्वित किया।
![](https://a2zkhabarwala.com/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-18-at-9.27.48-AM-3-1024x1024.jpeg)
बीएड प्रथम सेमेस्टर के घोषित नतीजों के आधार पर प्रथम स्थान – संयुक्त रूप से मीनाक्षी जाटव (81.75%,) एवं तरनजीत कौर (81.75%) ने, द्वितीय स्थान – संयुक्त रूप से प्रिया वैष्णव (81.25%) एवं पूजा श्रीवास्तव (81.25%) ने तथा तृतीय स्थान – अदीबा फारुकी (81%), प्रज्ञा राजपूत (81%), योगिता (81%) तथा लालिमा रेड्डी (81%) ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
इस प्रकार समान अंक प्राप्त कर महाविद्यालय के प्रथम सेमेस्टर की दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान, दो छात्राओं ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान तथा चार छात्राओं ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रथम सेमेस्टर की 98% छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की।
बीएड प्रथम सेमेस्टर की छात्राओं की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर भिलाई एजुकेशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी विजय कुमार गुप्ता, भिलाई महिला महाविद्यालय के शासी निकाय के चेयरमेन अरविंद जैन, भिलाई महिला महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ संध्या मदन मोहन ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
भिलाई महिला महाविद्यालय के शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ मोहना सुशांत पंडित एवं विभाग की अन्य सहा. प्राध्यापिकाओं डॉ हेमलता सिदार, भावना, नाजनीन बेग, आशा आर्या, काकोली सिंघा, सत्यम मिश्रा, श्वेता पुरी आदि ने छात्राओं को उनकी उल्लेखनीय सफलता हेतु अपनी शुभकामनाएं दीं।