Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

ब्रेकिंग : भिलाई नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी का तबादला, राज्य शासन ने 21 आईएएस अधिकारियों के विभागों में किया फेर-बदल

0 616

भिलाई नगर निगम सहित 4 निकायों में प्रस्तावित आगामी चुनाव से पूर्व नगर निगम आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी का तबादला बना चर्चा का विषय

भिलाई। भिलाई नगर निगम के आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी का तबादला कर दिया गया है। भिलाई नगर निगम सहित 4 निकायों में प्रस्तावित आगामी चुनाव से पूर्व इस तबादले को जोड़कर देखा जा रहा है। ऋतुराज रघुवंशी अब रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के कई अफसर इस जारी तबादला सूची से प्रभावित हुए हैं। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ एम गीता को नई दिल्ली में आवासीय आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी को पीएचई की जगह खनिज विभाग दिया गया है।

जारी आदेश में अपर मुख्य सचिव सुब्रत कुमार साहू सहित मनोज कुमार पिन्गुआ, अमृत कुमार खलखो, अविनाश चंपावत, आर प्रसन्ना, अन्बलगन पी, धनंजय देवांगन, नीलम नामदेव एक्का, अलेक्स पॉल मेनन, भुवनेश यादव, राजेश सिंह राणा, नरेंद्र कुमार दुग्गा, अभिजीत सिंह, रणबीर शर्मा, सुधाकर खलखो, जगदीश सोनकर, श्रीमती चंदन संजय त्रिपाठी, श्रीमती तूलिका प्रजापति भी ऐसे आईएएस अधिकारी हैं जिनके नाम 21 आईएएस अधिकारी की जारी लिस्ट में हैं जिनके विभागों में फेर-बदल किया गया है।

देखें आदेश की प्रति :

Leave A Reply

Your email address will not be published.