Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

जश्ने ईद पर गरीबों के साथ बांटी खुशियां

0 135

भिलाई। जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में इस्पात नगरी भिलाई की अलग-अलग कमेटियों की ओर से समाजसेवा व होनहारों की हौसला अफजाई के आयोजनों में भागीदारी दी गई।

इंतेजामिया कमेटी ने वृद्धाश्रम और शहर में निराश्रितों को किया दान


मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी भिलाई की जानिब से जश्ने ईद मिलादुन्नबी के सिलसिले में कब्रिस्तान हैदरगंज कैम्प-1 में सुबह मदरसे में तालीम ले रहे बच्चों की ओर से कुरआन ख्वानी व दरूद ख्वानी रखी गई। इसके बाद फातिहा ख्वानी व दुआए खैर में लोगों ने बड़ी तादाद में भागादारी दी। साथ ही सलात व सलाम का नजराना पेश किया गया। इसके बाद कमेटी की ओर से मदर टेरेसा आश्रम शांति नगर में रह रहे निराश्रित वृद्धों के लिए दोपहर में भोजन की व्यवस्था की गई। मदरसा फैजाने करीमिया (यतीम खाना) अयप्पा नगर और मदरसा आला हजरत मुरुम खदान (यतीम खाना) में सभी बच्चों के बीच लंगर तकसीम किया गया। कमेटी की ओर से कब्रिस्तान परिसर सहित पावर हाउस रेलवे स्टेशन, अंडरब्रिज मौर्या टॉकीज, सुपेला अंडरब्रिज, हजरत बाबा सैलानी दरगाह और करबला मैदान सहित कई इलाकों में जरूरतमंद लोगों को फल और कंबल का वितरण किया गया। इन तमाम आयोजनों में मुस्लिम इंतेजामिया कमेटी के शमशीर कुरैशी, अब्दुल वहीद, अमीर अहमद, मिर्जा मुकीम बेग, सैयद निजाम, सैयद सरफराज, मो. राशिद, मो. सईद, कादिर रजा, खुर्शीद आलम, शम्मी अशरफी, शादाब अशरफी, नवाब, उस्मान, मुन्ना खान, फिरोज व जफर सहित बड़ी तादाद में लोगों ने अपनी भागीदारी दी।

अल-मदद सोसाइटी ने भी बच्चों को किया सम्मानित, होनहार बच्चों का बढ़ाया हौसला

अल मदद सोसाइटी सेक्टर-7 की ओर से ईद मिलादुन्नबी पर 9 वीं से 12 वीं कक्षा तक 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की गई। मदरसा सेक्टर-7 में आयोजित दीनी क्विज व नातिया मुकाबले में शामिल होने वाले बच्चों की हौसला अफजाई की गई। इन सभी बच्चों को तोहफे दिए गए। आयोजन को सफल बनाने में सोसाईटी की प्रेसीडेंट अंजुम अली के साथ कौसर खान, शबाना सिद्दीकी, शाहिन खान, फरीदा अली, रुखसाना सिद्दीकी, रेहाना परवीन, शमीमा खान, आलिमा खान सहित बड़ी तादाद में लोगों की भागीदारी रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.