Ultimate magazine theme for WordPress.

Breaking

कैप्टन का सियासी धमाका आज… अमरिंदर सिंह कर सकते हैं नई पार्टी का ऐलान

0 48

नई दिल्ली (ए)। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह आज पंजाब की सियासत में बड़ा धमाका करने वाले हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें उम्मीद जताई जा रही है कि वह नई पार्टी का ऐलान कर सकते हैं। अमरिंदर सिंह द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन बुलाने की घोषणा के बाद बुधवार को उनके द्वारा नई पार्टी की घोषणा करने संबंधी अटकलें तेज हो गईं। अमरिंदर सिंह ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह जल्द ही अपनी नई पार्टी बनाएंगे और अगर तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों के हित में कुछ समाधान निकलता है तो वह भाजपा के साथ 2022 के चुनाव में सीटों के समझौते को लेकर आशान्वित हैं।

Amarinder Singh

यह घटनाक्रम पंजाब विधानसभा चुनाव के कुछ महीने पहले सामने आया है। पिछले महीने राज्य सरकार से बाहर निकलने वाले अमरिंदर सिंह ने कहा कि वह समान विचारधारा वाले दलों जैसे कि अकाली से अलग हुए समूहों के साथ गठबंधन पर भी विचार कर रहे हैं। दो बार मुख्यमंत्री रहे सिंह ने कहा था कि जब तक वह अपने लोगों और अपने राज्य का भविष्य सुरक्षित नहीं कर लेते, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

हालांकि, इस पर पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मंगलवार को कहा कि अगर अमरिंदर सिंह ने एक नया राजनीतिक दल बनाया तो यह उनकी ‘बड़ी गलती’ होगी। कांग्रेस नेता सुखजिंदर सिंह ने कहा कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो यह उनके दामन पर ‘दाग’ होगा। कांग्रेस ने उन्हें सम्मान दिया और वह पार्टी में कई पदों पर रहे। बता दें कि कैप्टन की पीसी पर कांग्रेस की भी नजर होगी।

रंधावा, अमरिंदर सिंह पर पाकिस्तानी पत्रकार अरूसा आलम से मित्रता को लेकर भी हमले कर रहे हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आलम के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी इंटर-सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के संबंध का पता लगाने के लिए जांच होनी चाहिए। पंजाब के कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू ने भी नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले साढ़े चार साल में सिंह अपने फार्महाउस से बाहर नहीं आए और अब वह नई राजनीतिक पार्टी शुरू करने की बात करते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.